फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Directorate of Education, Directorate of Finance, fire in the office, four hundred files

शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक दफ्तर में लगी आग, चार सौ फाइलें राख

Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 16 Feb 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Education, Directorate of Finance, fire in the office, four hundred files
एक दर्जन पेड़, एक भवन और दो टीन शेड भी जले - फोटो : अमर उजाला
बेशिक शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक (लेखा विभाग) कार्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह आग लगने से महत्वपूर्ण रिकार्ड और 400 से अधिक पत्रावलियां जलकर राख हो गईं। दफ्तर का कंप्यूटर भी जल गया। आग इतनी भीषण थी कि पास में वित्त नियंत्रक के चेंबर में भी पाइप के सहारे धुएं का गुबार फैल गया। कार्यालय का ताला खुलवाकर सफाई कराने पहुंचे अर्दली/परिचारक के शोर मचाने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दमकल की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, तब तक तमाम दस्तावेज आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अर्दली बा मुकुंद शर्मा ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी नजारत के लिपिक राम विलास यादव को दी। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और डायल-100 पर फोन किया। बाद में फायर ब्रिगेड करीब पौन घंटे बाद 8:45 बजे जब पहुंची तब आग बुझाने का काम आरंभ हुआ। आग लगने की इस घटना में कंप्यूटर के अलावा कुर्सियां, मेज और पत्रावलियां जलकर नष्ट हो गईं। वित्त नियंत्रक मणिशंकर पांडेय के अलावा निदेशालय परिसर के कई अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। वित्त नियंत्रक ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

   
दफ्तर में आग लगने के पीछे कोई षड्यंत्र नहीं लगता। भीतर कोई था भी नहीं। जिस कक्ष में आग लगी थी उसमें दो आलमारियों में रखी फाइलें सुरक्षित हैं। बजट और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़ी फाइलें दूसरे कमरे में थीं। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। मणिशंकर पांडेय- वित्त नियंत्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सुबह दफ्तर की सफाई कराने के लिए कार्यालय पहुंचा था। ताला खोला तो भीतर आग लगी हुई थी। कंप्यूटर कक्ष के अलावा लेखाधिकारी के कमरे में भी आग फैल चुकी थी। फिर नजारत और अन्य अधिकारियों को सूचना दी। बाल मुकुंद शर्मा- अर्दली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed