फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dies in the DJ light, three killed including Barati

डीजे लाइट में छू गया तार, बाराती समेत तीन की मौत

Fri, 02 Jun 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dies in the DJ light, three killed including Barati
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार में कोरांव के भरथीपुर गांव में बुधवार रात नीचे तक लटके 11 हजार वोल्ट का तार बारात में डीजे रोड लाइट से छू गया। इससे बैंड में शामिल दो कर्मचारियों और बाराती की मौत हो गई। छह लोग करेंट की चपेट में आकर जख्मी हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। इस घटना से शादी समारोह और गांव में खलबली मच गई। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई इस अनहोनी से लोगों में गुस्से को देखते हुए अफसर पहुंचे और मुआवजे का ऐलान किया।
विज्ञापन


भरथीपुर गांव निवासी तेरसू प्रसाद गुप्ता की बेटी पूनम का ब्याह बुधवार को मिर्जापुर में हलिया के भैरव गुप्ता के साथ था। रात में मिर्जापुर से बारात गांव पहुंची। सभी बाराती डीजे पर बज रहे गानों पर डांस करते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। तभी अचानक एक मजदूर के सिर पर रखी रोड लाइट नीचे तक लटके 11 हजार वोल्टेज के तार से छू गई। करंट की चपेट में आने से बड़ोखर निवासी दो मजदूर नीरज आदिवासी (21) और  विंध्यवासिनी आदिवासी (40) तथा बाराती जगदीश प्रसाद गुप्ता (30) समेत कई लोग गिरकर तड़पने लगे।
विज्ञापन


बारातियों में खलबली मच गई। दोनों मजदूरों तथा बाराती जगदीश की मौत हो गई। जगदीश प्रतापगढ़ लालगंज में दिघुली गांव के रहने वाले थे। इन तीनों की मौत के अलावा बड़ोखर का जीतलाल (35), अर्जुन (26), भरथीपुर गांव का गोपीचंद्र (24) भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तीन अन्य लोगों को हल्की चोट पहुंची। रात में ही जगदीश का शव उनके घर ले जाया गया। घटना के बाद कोरांव थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम कोरांव कुलदेव सिंह, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र प्रसाद, जेई आनंद कुमार, पूर्व विधायक रामकृपाल कोल भी मौके पर पहुंचे। सब में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा था, क्योंकि तार खतरनाक ढंग से नीचे तक लटका था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। एसडीओ ने बिजली विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई केस नहीं लिखा गया है।


शादी के अवसर पर इस घटना से कोहराम मच गया। मारे गए मजदूरों के परिवार के लोगों को गहरा आघात पहुंचा। पहले ही गरीबी की मुसीबत झेल रहे परिवार को इस अनहोनी ने और भी मुश्किल में डाल दिया है। 21 साल के नीरज आदिवासी की भतीजी की तीन जून को शादी होनी है। घरवाले तैयारी में जुटे थे। उसकी मां रीता देवी रोती-कलपती रही। उधर, बड़ोखर के ही विंध्यवासिनी आदिवासी की पत्नी भी बच्चों के साथ विलाप करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed