{"_id":"595411014f1c1b011d8b46ba","slug":"demolition-beaten-and-firing-in-the-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, पीटा और फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, पीटा और फायरिंग की
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तेलियरगंज इलाके में बुधवार रात चार दिन पहले हुए झगड़े की खुन्नस में 20 से ज्यादा युवकों ने रेस्टोरेंट में बवाल काट दिया। उनमें कई नशे में धुत थे। युवकों ने कर्मचारियों को डंडे, सरिया और ईंट से हमला किया, कुर्सियां-मेज तथा बर्तन पटककर तोड़ दिए, फायरिंग भी की जिससे खलबली मच गई। फिर लूटपाट कर धमकियां देते हुए उपद्रवी युवक भाग गए। शिवकुटी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों के घरों पर छापे मारे लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
तेलियरगंज के शिलाखाना मुहल्ले में जमाल अहमद सिद्दिकी ने फ्रेंड्स कार्नर रेस्टोरेंट खोल रखा है। चार रोज पहले फोन से एक युवक ने खाना आर्डर दिया, कुछ देर बाद वह दोस्तों संग आया तो नशे में धुत था। उन्होंने जमाल और कर्मचारियों से झगड़ा किया फिर धमकी देकर चले गए थे। ईद पर दो दिन रेस्टोरेंट बंद रहा। बुधवार को रेस्टोरेंट खुला तो रात करीब आठ बजे झगड़ा करने वाले जद्दा और अमित सिंह समेत 20 से ज्यादा युवक आ गए। उनके हाथों में डंडे, लाठी, सरिया थी। वे रेस्टोरेंट मालिक जमाल और कर्मचारियों को गालियां देते हुए पीटने लगे।
टेबल-कुर्सियों को पटका, बर्तन तोड़ दिए, ग्राहकों को गोली मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। हवाई फायरिंग भी की। एक ग्राहक का टैब लूट लिया। दो कर्मचारियों को ईंट और सरिया मारकर घायल कर दिया। जमकर तबाही मचाने के बाद युवकों ने कैश काऊंटर से पैसे भी लूटे और धमकाते हुए भाग गए। खबर पाकर यूपी 100 की पुलिस पहुंची। फिर शिवकुटी थाने से भी पुलिस बल आ गया। पुलिस ने नामजद कराए गए जद्दा और अमित की तलाश में छापेमारी की। जमाल का आरोप है कि ये सभी अक्सर नशे में धुत होकर आते हैं और इसी तरह से हंगामा करते हैं।