फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of father by bullet, Helmet saved son's life

बुलेट से गिरकर पिता की मौत, हेल्मेट ने बचाई बेटे की जान

Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Jun 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Death of father by bullet, Helmet saved son's life
accident - फोटो : graphic
हंडिया थाना क्षेत्र के मनकपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक बुलेट गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पर सवार पिता पुत्र दोनों गिर पड़े। बेटे को सिर के हेल्मेट ने बचा लिया लेकिन बूढ़े पिता की मौैके पर ही जान चली गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। बेटे की छह दिन पहले ही शादी हुई है।
विज्ञापन


मूल रूप से सराय ममरेज थाना क्षेत्र के कौड़ी गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र यादव (60) कोलकाता में रहकर डेरी चलाते थे। दो बेटों में बड़ा रामबाबू दिल्ली में काम करता है। छोटा संदीप उनके साथ कोलकाता में रहकर पढ़ाई करता है। संदीप की इसी 12 जून को शादी हुई। शादी के लिए हरिश्चंद्र पूरे परिवार के साथ गांव आए थे। 18 जून को हरिश्चंद्र की छोटी बेटी संजू की ननद की शादी थी।
विज्ञापन


वहीं जाने के लिए हरिश्चंद्र और संदीप बुलेट गाड़ी से रविवार की सुबह चल दिए। संदीप गाड़ी चला रहा था, उसने हेल्मेट पहन रखा था। बुलेट जैसे ही हंडिया के मनकपुर गांव के पास पहुंची, एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में संदीप की गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पिता-पुत्र दोनों बुलेट के साथ फिसलते हुए दूर तक चले गए। उसी समय पीछे तीन चार बाइक और आकर उनसे लड़ गई। हेल्मेट की वजह से संदीप की जान तो बच गई लेकिन हरिश्चंद्र की मौत हो गई थी। आस पास भीड़ लगी तो उनके रिश्तेदारों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मच गया। घर वाले शव लेकर गांव चले गए थे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही हरिश्चंद्र की चारों बेटियां रोते बिलखते घर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed