फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

सराफ को गोली मारकर लूटा गहनों भरा बैग

Tue, 19 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद घर लौट सराफा दुकानदार माता प्रसाद सोनी को गोली मारकर गहनों भरा बैग लूट लिया। पैर में गोली लगने पर सराफ बाइक से गिरा तो मोटरसाइकिल सवार बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। गांव वालों से खबर पाकर पुलिस पहुंची और घायल सराफ को अस्पताल पहुंचाया। उसकी भाभी ग्राम प्रधान हैं। बैग में तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के आभूषण थे।
विज्ञापन


बहरिया में बाबूगंज गांव निवासी माता प्रसाद सोनी ने बहरिया बाजार में ब्लाक गेट के पास आभूषणों की दुकान खोल रखी है। उसकी भाभी लक्ष्मी देवी बाबूगंज की प्रधान हैं।  करीब 15 दिन पहले माताप्रसाद की दुकान में चोरी हो गई थी। बदमाशों ने शटर तोड़कर तिजोरी पार कर दी थी जिसमें कई लाख रुपये का माल था। तब से माताप्रसाद रोज शाम दुकान बंद करने के बाद गहने बैग में रखकर घर ले जाने लगा था। सोमवार शाम भी वह दुकान बंद कर गहनों भरा बैग बाइक की हैंडिल पर लटकाकर घर को रवाना हो गया। शाम करीब साढ़े छह बजे वह मैलहा गांव स्थित ईंट भट्ठा के सामने पहुंचा तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद  उसे तमंटा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन


 बदमाश गहनों भरा बैग छिनने लगे तो माताप्रसाद ने विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने माताप्रसाद पर फायर कर दिया। उसके पैर में गोली धंसी। वह चीखते हुए बाइक समेत गिर गया। बदमाश ने दूसरा फायर भी किया लेकिन मिस हो गया। फिर दोनों बदमाश जेवरों भरा बैग लेकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले उधर पहुंचे तो माताप्रसाद को घायल देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बहरिया वीरेंद्र यादव वहां आए और घायल माताप्रसाद को शहर में बेली अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 माताप्रसाद की बेहोशी की वजह से बैग में भरे गहनों की कीमत का सही अंदाजा नहीं लग सका हालांकि भाई राकेश सोनी ने बताया कि बैग में तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहने रहे होंगे। पुलिस मान रही है कि बदमाश इसी इलाके के हैं जिन्हें पता था कि माताप्रसाद रोज दुकान बंद करने के बाद गहने साथ लेकर लौटता है। पुलिस क्षेत्र के ऐसे संदिग्ध युवकों और अपराधियों की तलाश में जुटी है।


 दुकान में चोरी के 15 रोज बाद ही गोली मारकर माताप्रसाद से लूट की घटना में बहरिया पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने दुकान में चोरी का खुलासा करना तो दूर की बात रिपोर्ट तक नहीं लिखी थी। पुलिस के इस रवैये से बदमाशों का हौसला और बढ़ गया जिसका नतीजा रहा कि सोमवार को माता प्रसाद को गोली मारकर गहनों से भरा बैग लूट लिया गया । सरेशाम हुई इस घटना से सिकंदरा और बहरिया के कारोबारियों में दहशत और नाराजगी  है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त के बजाय थाने और चौकी में आराम से सोती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed