फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

घर से बुलाकर युवक को मारकर फेंक दिया

Tue, 19 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
नखासकोहना मुहल्ले से रविवार देर रात एक युवक को फोनकर बुलाने के बाद मार डाला गया। घंटे भर बाद ही उसकी लाश रानी मंडी इलाके में बच्चा जी का हाता पास गली में मिली। खबर पाकर परिजनों के साथ ही अतरसुइया पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसे घर से बुलाकर मार डाला गया है। एक व्यक्ति पर शक जताते हुए अतरसुइया थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


नखासकोहना निवासी सुशील कुमार गुप्ता (40) तीन भाइयों में बड़ा था। वह ठेला पर समोसा बेचकर गुजारा करता था। शादी नहीं की थी। रविवार रात करीब ग्यारह बजे वह किसी का फोन आने पर घर निकला था। भाई संजय के मुताबिक, सुशील नहीं जाना चाह रहा था, लेकिन उसे दबाव देकर बुलाया गया। वह घर से निकला तो करीब डेढ़ घंटे बाद खबर मिली कि सुशील रानी मंडी में बच्चा जी का हाता के पास गली में खून से लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन


इसी बीच कंट्रोल रूम से सूचना पाकर अतरसुइया पुलिस भी पहुंची। सुशील को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। भाई संजय ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर शक जताया है कि उसने ही बुलाकर सुशील को शायद छत से धकेलकर मार डाला। हालांकि पुलिस को शक है कि जुआ खेलते समय हुए झगड़े या फिर नशे में सुशील की छत से गिरकर जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed