फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

ममफोर्डगंज में तीन फ्लैट में चोरी

Mon, 11 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
बदमाशों ने शहर के ममफोर्डगंज इलाके में एक मकान में तीन फ्लैटों में चोरी कर डाली। तीनों फ्लैटों में ताले लगे थे। बदमाशों ने मकान मालिक और दो किराएदार शिक्षकों के फ्लैट के ताले तोड़कर नगदी और गहने समेत 15 लाख रुपये से ज्यादा का माल पार कर दिया। शनिवार शाम एक शिक्षक के लौटने पर चोरी का पता चला तो कर्नलगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एफआईआर लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ममफोर्डगंज में फौव्वारा चौराहा के पास हरिश्चंद्र श्रीवास्तव का मकान है। वह पत्नी के साथ मकान के पहले तल पर रहते हैं। निचले तल पर दो फ्लैट में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक चंद्रशेखर आजाद और शरद चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। चंद्रशेखर फाफामऊ और शरद न्यू कैंट केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। पिछले तीन रोज से तीनों फ्लैटों में ताले बंद थे। मकान मालिक हरिश्चंद्र अपनी पत्नी संग लखनऊ में बेटे के पास चले गए थे।
विज्ञापन


चंद्रशेखर भी पत्नी को बुलाने बिहार में सासाराम और उनके साथी शिक्षक शरद चतुर्वेदी सुल्तानपुर छुट्टियों में परिवार सहित सुल्तानपुर जनपद में अपने पैतृक गांव चले गए थे। शनिवार शाम चंद्रशेखर घर लौटे तो ताला टूटा और दरवाजा खुला पाकर वह स्तब्ध रह गए। कमरे में फर्श पर सामान बिखरे पड़े थे। उनके फ्लैट से करीब तीन लाख रुपये कीमत के गहने, 35 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, मिक्सी, एलईडी टीवी, कैमरा, मोबाइल फोन, सिलेंडर कीमती कपडे़ समेत पांच लाख रुपये से ज्यादा का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल में शरद चतुर्वेदी के भी फ्लैट का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की थी। रविवार को शरद सुलतानपुर से आए तो उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके कमरों से इनवर्टर, गहने, नगदी, कपड़ों को बटोरने के साथ ही अपने पुराने जूते उतारकर उनके नए जूते पहन लिए थे।


 इसी तरह, मकान मालिक हरिश्चंद्र के भी कमरों में घुसकर बदमाशों ने कई लाख रुपये की चोरी कर ली थी। खबर पाकर कर्नलगंज थाने की पुलिस पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। हालांकि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर चोरों को दबोचने के लिए जरूरी सुबूत नहीं जुटाए। शक तो यह है कि तीन फ्लैट में चोरी में इलाके के ही नशेड़ियों और जुआरियों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed