{"_id":"b29e8566d01bc9ebd4394ebf7b4c802e","slug":"crime-news-hindi-news-779","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा देख भड़की युवती, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा देख भड़की युवती, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग स्थित मॉल के शोरूम के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा रखा मिला। कपड़े बदलने गई एक युवती ने इसे देखा तो शोर मचाते हुए बाहर निकली। हंगामे से मॉल में भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस और महिला थाने की फोर्स पहुंची। बाद में पता चला कि एक महिला का मोबाइल चेंजिंग रूम में छूट गया था। उसे बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया।
युवती शोरूम में कपड़े खरीदने के बाद चेंजिंग रूम में जाकर चेक करने लगी। तभी युवती की नजर मोबाइल पर पड़ी। मोबाइल में कैमरा भी लगा था। यह देखकर युवती भड़क गई। वह शोर मचाते हुए शोरूम से बाहर निकल आई और शोरूम के कर्मचारियों पर चेंजिंग रूम में कैमरा लगाने क ा आरोप लगाया।
हंगामा और शोरगुल सुनकर लोगों की भीड़ शोरूम के बाहर जुट गई। कर्मचारी नहीं बता सके कि चेंजिंग रूम में कैसे मोबाइल रखा मिला। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। किसी तरह युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि एक महिला का मोबाइल चेंजिंग रूम में छूट गया था। महिला को बुलाया गया। युवती के सामने ही मोबाइल को चेक किया गया। मोबाइल में ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले बिजली विभाग के एक अफसर की बेटी के मोबाइल पर शोहदा अश्लील मैसेज भेज रहा है। शोहदे को टोका गया तो वह धमकी देने लगा। आखिरकार मामले की शिकायत शुक्रवार को एसपी क्राइम से की गई। एसपी क्राइम ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।