{"_id":"bdd10c20b2dc6f8806099eb9046f1f72","slug":"crime-news-hindi-news-761","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटीं लाखों की बैट्रियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटीं लाखों की बैट्रियां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के लेड़ियारी बाजार में निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर असलहाधारी बदमाश लाखों रुपये की 24 बैट्रियां उठा ले गए। बदमाशों के बैट्री निकाल कर ले जाने और टावर के अंदर तोड़फोड़ से सर्वर डाउन हुआ तो कंपनी के अफसर हैरान हो गए। मौके पर कंपनी के अफसर पहुंचे तो गार्ड क ा हाथ-पैर बंधे थे। गार्ड के मुंह में बदमाशों ने कपड़ा ठूंस कर बांध दिया था। लूट की सूचना खीरी पुलिस को दी गई है।
लेड़ियारी बाजार में एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। जिसमें कौशांबी के सैनी का अरविंद कुमार गार्ड है। वह रात में ड्यूटी पर था। गार्ड अरविंद के मुताबिक बुधवार रात लगभग दो बजे बोलेरो से लगभग आठ असलहाधारी बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे दबोच लिया। कनपटी पर तमंचा रखकर हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस कर बांधा फिर किनारे ढकेल दिया। इसके बदमाश टावर में लगी दो दर्जन बैट्री तार काटकर उठा ले गए। बैट्री निकाले जाने से सर्वर डाउन हुआ तो अफसरों को गड़बड़ी की जानकारी हुई। रात में ही कंपनी का एक कर्मचारी टावर पर पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गया।
हाथ-पैर बंधा गार्ड जमीन पर एक किनारे पड़ा था। वह शोर भी नहीं मचा पा रहा था। क्योंकि बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जानकारी पाकर कंपनी के अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। मोबाइल कंपनी के अफसरों के मुताबिक लूटी गईं बैट्रियों की कीमत लाखों में है। सुबह बैट्री लूट की सूचना अजय कुमार ने खीरी थाने को दी। खीरी पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।