फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

दिल्ली की कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 08 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
नगर निगम के अस्पतालों में सोलर वाटर हीटर लगाने के नाम पर दिल्ली की कंपनी सोलर सेल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से 2.50 लाख की ठगी के मामले में बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके पहले कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मिलकर घटना की जानकारी दी। ठगी करने वाले व्यक्ति का सीसी टीवी फुटेज निगम के एकाउंट सेक्शन के कर्मचारियों को दिखाकर पहचान कराने का भी प्रयास किया गया लेकिन कोई भी कर्मचारी उसे पहचान नहीं सका।
विज्ञापन


एसके सिंह एवं आरके गुप्ता ने दो व्यक्तियों ने नगर निगम की ओर से फर्जी टेंडर निकालकर दिल्ली की कंपनी को सोलर वाटर हीटर लगाने के लिए कहा था। इसके लिए दोनों ने कंपनी के निदेशक सुनील कुमार सिंह से पहले 50 हजार रुपये और पांच जनवरी को दो लाख रुपये नकद लिए। दोनों ठगों ने सुनील को नगर निगम के एकाउंट सेक्शन में बुलाया और रकम सिविल लाइंस स्थित होटल में ली थी।
विज्ञापन


होटल में दो लाख रुपये लेने के बाद आरके गुप्ता उसकी रसीद देने के आश्वासन देकर वहां से गायब हो गया और उसके बाद अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। ठगी का पता चलने के बाद सुनील और कंपनी के अभियंता सिद्धार्थ ने बुधवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और अपर नगर आयुक्त डॉ.विपिन कुमार मिश्रा से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उन्होंने नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय से मिलकर घटना के बारे में बताया। इस दौरान उन्हें होटल के सीसी टीवी की फुटेज भी दिखाई, जिसमें ठगी करने वाला आरके गुप्ता बाहर निकलते हुए दिख रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सुनील ने ठगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। नगर आयुक्त का कहना है कि रकम लेने वाले व्यक्ति ने एकाउंट ऑफिस के बाहर बेंच पर बैठकर पूरी डील की। इसमें कर्मचारियों की किसी तरह की मिलीभगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed