{"_id":"88d5d920e12a030f5ce350123027ceb6","slug":"crime-news-hindi-news-663","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पथराव और फायरिंग, कई लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने पथराव और फायरिंग, कई लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव की खुन्नस में बृहस्पतिवार सुबह सरायइनायत के पाली करनपुर गांव में दो प्रत्याशियों के गुट में फिर टकराव हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों तरफ से लाठियां चलीं और पथराव हुआ। फिर फायरिंग भी होने लगी। एसपी गंगापार और एसडीएम-सीओ के पुलिस बल के साथ पहुंचने तक में खासा बवाल हो गया था। एक घर में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की गई। फायरिंग और हमले में पूर्व फौजी समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मुकदमा लिखकर एक महिला समेत बारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पाली करनपुर में अबकी निवर्तमान प्रधान संतोष कुमार यादव की पत्नी तारावती प्रत्याशी हैं। चुनाव में उनकी कांटे की टक्कर प्रेमचंद्र यादव की पत्नी सुनीता यादव से है। दोनों गुटों के बीच कई रोज से तनातनी बनी थी। बुधवार को भी मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों तरफ से पथराव और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने स्थिति संभाली। रात में एक तरफ प्रत्याशी सुनीता के ससुर छंगू यादव ने विरोधी प्रत्याशी तारावती के पति संतोष यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश, मारपीट, बलवा का केस लिखा जबकि दूसरी तरफ से पवन की तहरीर पर प्रत्याशी सुनीता के पति प्रेमचंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई थी।
इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे दोनों तरफ के लोग फिर आमने-सामने हो गए। पहले दोनों तरफ से गालीगलौज हुई और फिर लाठी-डंडे चले। ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे। इसी दौरान आरोप है कि प्रत्याशी तारावती का समर्थक बताकर राहुल पांडेय के घर में घुसकर मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। आरोप है कि टीवी तोड़ दी गई, गहने लूटे और राहुल की नेत्रहीन मां शिवकुमारी को भी पीटा।
विज्ञापन
बवाल बढ़ा तो दोनों तरफ से फायरिंग भी होने लगी। वहां तैनात पुलिस से खबर पाकर एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम फूलपुर राजकुमार द्विवेदी, सीओ एमपी सलोनिया कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने उपद्रवियों को लाठी भांजकर दौड़ाया। इस घटना में घायल पूर्व फौजी रामआधार यादव, लल्लू शंकर, 10 साल के दुर्गेश तिवारी और 15 वर्षीय सुरेश चौरसिया, लालजी, आशीष, नेत्रहीन बुजुर्ग शिवकुमारी, संतोष पांडेय, भुल्लन यादव को अस्पताल भेजा गया। रामआधार के बारे में बताया गया कि उसे फायरिंग में छर्रा लगा है। पुलिस ने इस बवाल में मानवेंद्र यादव की ओर से 23 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश, मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट लिखी। साथ ही प्रत्याशी सुनीता यादव के ससुर छंगू यादव समेत बबलू, लालचंद्र यादव, सुनील यादव, रोशनलाल, मनीष, सौरभ साहू, लाली, अशोक, श्यामबाबू, अभिमन्यू और बबीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर कई कारतूसों के खोखे भी मिले हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स में इजाफा कर दिया गया है।