फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

छह दुकानों में मारा हाथ, व्यापारियों का चक्काचाम

Sun, 08 Nov 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
जारी। यमुनापार के जारी बाजार में शुक्रवार रात बदमाशों ने छह दुकानों के शटर तोड़कर कई लाख रुपये का माल पार कर दिया। उनमें दो दुकानें सराफा की है। शनिवार सुबह चोरी की खबर फैली तो दर्जनों व्यापारी और इलाके के लोग जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों और दुकानदारों ने बाजार में रीवा रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब घंटे भर बाद एसपी यमुनापार आए तो लोगों ने आरोप लगाया कि गश्ती सिपाही रात में शराब पीकर पड़े रहते हैं। पुलिस की निष्क्रियता की वजह से जारी बाजार में पिछले कुछ समय से चोरी-छिनैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार रात पिकेट ड्यूटी पर रहे दो सिपाहियों को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन


जारी बाजार में शुक्रवार रात बदमाशों ने पवन केसरवानी की पवन किराना स्टोर से 57 हजार रुपये नगद और काफी सामान, बृजेश कुमार के सागर ज्वेलर्स से दो तोला सोने के जेवर और 21 हजार रुपये, मोहम्मद राशिद के मेडिकल स्टोर से 23 हजार रुपये, कंप्यूटर पार्ट्स और कुछ दवाएं, राजू केसरवानी के राजू वस्त्रालय से नौ हजार रुपये नगद तथा कपडे, संतोष कुमार की इलेक्ट्रानिक्स शॉप से 15 हजार रुपये नगद तथा हजारों रुपये के सामान, शिवाकांत की ज्वेलरी शॉप से करीब एक लाख रुपये के गहने पार कर दिए। सभी दुकानों के शटर टेढ़ाकर चोरी की गई थी। यह भी पता चला कि बदमाशों ने किसी दुकान के आगे तख्त खड़ी कर दी तो किसी के बाहर परदा लगा दिया ताकि सड़क से गुजर रहे किसी शख्स की नजर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे तक चोरी का पता चलने पर सभी दुकानदार वहां जुट गए। चोरी से आक्रोशित व्यापारियों ने सुबह सात बजे जारी बाजार में रीवा रोड पर जाम लगा दिया। घंटे भर बाद एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र पहुंचे तो व्यापारियों ने कहा कि जारी चौकी के पुलिसकर्मी नशाखोरी और धन उगाही में लगे रहते हैं। रात में दो सिपाहियों की गश्त ड्यूटी थी मगर तब भी चोरी हो गई तो समझा जा सकता है कि पुलिसवाले क्या कर रहे हैं। एसपी यमुनापार के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ।


सभी दुकानदार एसपी के साथ जारी चौकी पहुंचे तो प्रभारी राकेश राय को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। एसपी यमुनापार ने बताया कि लापरवाही में सिपाहियों मनोज राय और संजय कुमार को लाइनहाजिर कर दिया गया है। फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को लाकर जांच की गई। इलाके के पेशेवर बदमाशों और अराजक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed