फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

फर्जी अंकपत्र रच खुद को बताया मेडलिस्ट

Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
जनसूचना अधिकार के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्राचार्य पर स्नातक का फर्जी अंकपत्र लगाकर खुद ही मेडलिस्ट बन जाने का सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया गया है। यह दावा करने वालों आरोप है कि आरटीआई से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार छात्रा ने परास्नातक में प्रथम स्थान हासिल किया था लेकिन उसे किसी मेडल से सम्मानित नहीं किया गया। परास्नातक में उससे अधिक अंक दूसरे छात्रों ने प्राप्त किए थे, जिसके लिए दूसरे छात्रों को पदक प्रदान किए गए हैं पर डॉ. रजनी को कोई पदक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी के अनुसार उन्होंने प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्राचार्य डॉ. रजनी लता त्रिपाठी के संबंध में तीन सूचनाएं शिक्षा निदेशक से मांगीं थीं। इसमें चांसलर मेडल से सम्मानित छात्र/छात्राओं के संबंध में निदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा प्रशस्ति पत्र निर्गत किए जाने, बुंदेलखंड विवि, झांसी, उत्तर प्रदेश की वर्ष 1981 की बीए की परीक्षा में प्रथम स्थान एवं 1983 की पीजी परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा के नाम की सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


 इसके अलावा चांसलर मेडल की बाबत निदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा निर्गत प्रशस्ति पत्र अवधि 1981-83 की छाया प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया था। शिक्षा निदेशालय ने पहले सवाल का जवाब ‘जी नहीं’ में दिया है जबकि दूसरी और तीसरी सूचना को विवि से संबंधित बताया। बुंदेलखंड विवि ने इस संबंध में जो उत्तर दिए वे डॉ. रजनी त्रिपाठी की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से दिखाए जा रहे बीए में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर दिए गए प्रशस्ति-पत्र और बुंदेलखंड विवि की ओर से प्रदान किए गए रजत पदक पर सवाल खड़े करते हैं। अधिवक्ता का दावा है कि बुंदेलखंड विवि ने जवाब में कहा कि पीजी में प्रथम स्थान पाने वाली रजनी त्रिपाठी को किसी मेडल से सम्मानित नहीं किया गया। पीजी परीक्षा में कई छात्रों ने उनसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जिन्हें पदक प्रदान किए गए हैं। उस सूची में डॉ. रजनी का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विवि में 1980 से लेकर 1988 तक कोई दीक्षांत समारोह नहीं हुए। इस दौरान बीए में कोई रजत पदक नहीं प्रदान किया गया जबकि डॉ. रजनी त्रिपाठी ने जो रिकार्ड दिखाएं हैं, उसके अनुसार उन्हें स्नातक में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए कुलाधिपति रजत पदक और उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। शिकायत करने वालों ने इसे फर्जी बताया है। शिक्षा निदेशक से शिकायत कर यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने स्नातक  का जो अंकपत्र लगाया है वह गलत है। उन्हें स्नातक में 570 अंक मिले थे जबकि वह 577 अंक प्राप्त करने का दावा कर रही हैं, और उसका अंकपत्र लगा रही हैं। अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रयाग महिला विद्यापीठ की प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग जबरन उनके खिलाफ साजिश कर भ्रम फैला रहे हैं और गलत दस्तावेज दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मैंने शिकायत की है, जिस पर बुंदेलखंड विवि ने उनके खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed