फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

घर से बुलाकर ले गए, गला घोंट मार डाला

Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime news
दुबकी कला गांव से 25 वर्षीय मनीष सिंह को रविवार शाम घर से बुलाकर ले जाने के बाद मार डाला गया। उसकी लाश रात में ही गश्ती पुलिस दल को जीटी रोड किनारे पड़ी मिली। सुबह खबर पाकर परिजन भी गांव वालों के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों ने चुनावी रंजिश के चलते कत्ल का आरोप लगाकर थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। मृतक के चाचा की ओर से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी है। इनमें दो लोग उसी गांव के रहने वाले हैं। कोई पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन

दुबकी कला गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह का तीन साल पहले बीमारी से निधन हो गया था।

उनके तीन बेटों में मनीष सिंह (25) सबसे बड़ा था। वह रविवार शाम से लापता था। आधी रात हंडिया की पुलिस टीम गश्त पर निकली तो घर से करीब आठ किलोमीटर दूर  उपरदहा के निकट जीटी रोड किनारे युवक की लाश दिखी। पुलिसवालों ने शव को हंडिया थाने पहुंचा दिया। उधर रात भर मनीष घर नहीं पहुंचा तो परेशान होकर परिवार के लोग तलाश में जुट गए थे। सुबह उन्हें जीटी रोड किनारे युवक का शव मिलने की सूचना मिली तो वे थाने पहुंच गए। शव देखते ही मनीष के भाई समेत परिजन रोने-कलपने लगे। मृतक मनीष ही था। उसके गले पर रस्सी से कसने के निशान दिखे। खबर फैली तो थाने पर गांव वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वे चुनावी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाकर शोर मचाने लगे। मनीष के चाचा नागेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से कहा कि उसे रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के इंद्रजीत और चंद्रशेखर तथा पड़ोसी गांव मुंगराव के शशांक सिंह जबरन अपने साथ ले गए। उन्हीं लोगों ने मनीष को मारकर फेंक दिया। कत्ल के पीछे कारण बताया गया कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मनीष एक प्रत्याशी का साथ दे रहा था। आरोपियों ने उसे साथ छोड़ने की धमकी दी थी। 29 अक्तूबर को मतदान होना है। कत्ल और थाने पर हंगामा की जानकारी पाकर विधायक प्रशांत सिंह भी वहां आ गए। उन्होंने इंस्पेक्टर हंडिया आरके सिंह से कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए लेकिन निर्दोष नहीं फंसने चाहिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, मनीष के परिवार में मातम छाया है। पति के बाद बड़े बेटे के देहांत ने कुसुम देवी को गहरा गम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed