फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

लुटेरों ने आधी रात शहर में मचाया कोहराम

Wed, 14 Oct 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime news
शहर के सीएवी इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार रात स्कूटी सवार शिक्षक दंपति को तमंचा सटाकर लूट लिया। सूनसान देख बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपति को रोका और  शिक्षक की कनपटी पर तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए।  कंट्रोल रूम से सूचना पाकर सिविल लाइंस और कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मगर लुटेरों को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


शहर के दरभंगा कॉलोनी में रहने वाले दिलीप अवस्थी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वह सोमवार रात पत्नी के साथ प्रीतम नगर कॉलोनी में अपनी बहन के घर प्रीतम नगर गए थे। बहन के घर से लौटते समय दिलीप के पास बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। नगदी भरा बैग उन्होंने स्कूटी के हुक में लटका रखा था। वे सीएवी इंटर कॉलेज के कुछ आगे जाते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। फिर एक बदमाश ने दिलीप की कनपटी पर तमंचा सटाकर स्कूटी से नगदी भरा बैग खींच लिया।
विज्ञापन


इसके बदा लुटेरे मेडिकल चौराहे की तरफ भाग गए। दिलीप ने मोबाइल से 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी तो सिविल लाइंस इंस्पेक्टर महेश पांडेय वहां आ गए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सिद्घार्थ तोमर और सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने सीएवी कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा मगर कुछ साफ नहीं नजर आया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्घार्थ तोमर ने बताया कि एफआईआर लिखकर लुटेरों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed