फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

एटीएम से शातिरों ने उड़ाए 87 हजार रुपये

Mon, 07 Sep 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime news
गंगापार में उतरांव स्थित एटीएम बूथ में रकम निकालने गए युवक का एटीएम गिर गया। पीछे खड़े शातिरों ने एटीएम को बदल दिया। इसके बाद शातिरों ने फूलपुर एसबीआई एटीएम से 40 हजार रुपया नगद निकाला और सिविल लाइंस स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 47 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर डाली। युवक को जब खाते से रकम निकालने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


उतरांव के यासीनपुर का मंजूर आलम झारखंड स्टील प्लांट में नौकरी करता है। वह इन दिनों घर आया हुआ है। वह दोपहर उतरांव एसबीआई एटीएम बूथ से रकम निकालने गया। लेकिन दो बार प्रयास के बाद भी रकम नहीं निकली। इसी दौरान उसका एटीएम गिर गया। उसने ध्यान नहीं दिया। लौटकर पहुंचा तो देखा कि एटीएम पड़ा था। वह एटीएम जेब में डालकर पहुंच गया। इसी दौरान शातिरों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया था। मंजूर घर पहुंचा। कुछ देर बाद देखा तो मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज आया है। यह देखकर वह हैरान हो गया। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना पर उतरांव पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed