फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

पुलिस गश्त के बीच बैंक में घुसे बदमाश

Mon, 24 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 24 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
करेली इलाके में रविवार रात पुलिस की गश्त के बीच चार बदमाश बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक ऑफ बड़ौदा की करेली शाखा में घुसे बदमाश लगभग डेढ़ घंटे तक स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने की भरसक कोशिश के बाद सफल नहीं हुए तो एक सीपीयू उठा कर भाग निकले। सोमवार सुबह बैंक के बगल स्थित एटीएम के गार्ड ने बैंक का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। बैंक में चोरी के प्रयास की खबर सेे खलबली मच गई। एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ बैरहना, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड के साथ करेली पुलिस पहुंची। एटीएम के गार्ड से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जीटीबीनगर करेली के बी ब्लॉक इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रविवार रात चैनल का और गेट पर लगा तीन ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर घुस गए। बदमाशों ने मोबाइल और टार्च की रोशनी में बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का भरसक कोशिश की। लगभग सवा घंटे तक बदमाश ताला तोड़ने में लगे रहे। आखिरकार सफल नहीं हुए तो लगभग सवा चार बजे बैंक से बाहर निकल गए। चोर बैंक का एक सीपीयू उठा ले गए हैं। इस दौरान करेली पुलिस और पीसी वैन सायरन बजाते हुए बैंक के सामने से गश्त करते हुए गुजरी। पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और ठीक बगल स्थित एटीएम में तैनात गार्ड सोता रहा। इधर बेखौफ बदमाश अपने मकसद में लगे। एटीएम के गार्ड को बैंक में रही घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह उसकी नींद खुली तो बैंक का ताला टूटा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गार्ड सुरेंद्र शर्मा ने बैंक अधिकारियों और करेली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


तब एसओ करेली सुनील दत्त राय पहुंचे। एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ बैरहना लाल प्रताप सिंह, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बैंक से निकलने के बाद सड़क पर कुछ दूर जाने के बाद भटक गया। बदमाशों ने बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया था लेकिन अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर बदमाशों की नजर नहीं गई। पुलिस ने बैंक और बाहर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चार चोर नजर आए। उनमे से एक ने सफेद रुमाल से चेहरा ढंका हुआ था जबकि तीन के चेहरे खुले हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है कि कई बार बदमाश बैंक से अंदर-बाहर हुए। बैंक में कोई गार्ड नहीं तैनात था। एटीएम के गार्ड सुरेंद्र शर्मा से पूछताछ की गई तो बताया कि रात सवा करीब एक बजे तक वह पड़ोसी गार्ड सुभाष के साथ बैठकर बात करता रहा। इसके बाद एटीएम बूथ के अंदर जाकर सो गया। करेली पुलिस बैंक मैनेजर काले मांझी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल कर रही है। कलकत्ता के काले मांझी ने अभी पांच अगस्त को यहां ट्रांसफर होकर आए हैं। पुलिस आधा दर्जन संदिग्धों से उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed