फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

स्कूल जा रही छात्रा का बोलेरो में अपहरण

Mon, 17 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime news
बोलेरो सवार बदमाशों ने सोमवार सुबह सरायममरेज इलाके में स्कूल जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को गाड़ी में खींचा फिर नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। वे उसे हंडिया में रेलवे स्टेशन की तरफ ले गए जहां फोनकर किसी को बुला रहे थे तभी हल्का होश में आने पर छात्रा गाड़ी से कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने घेरा तो बोलेरो सवार बदमाश छात्रा का बैग लेकर भाग गए। परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन


सरायममरेज इलाके  की यह लड़की स्थानीय कॉलेज में बारहवीं की छात्रा है। सोमवार सुबह वह घर से बैग लेकर कॉलेज जा रही थी तभी रास्ते में सुनसान में एक बोलेरो छात्रा के पास रुकी। उसमें बैठे लोगों ने छात्रा को भीतर खींच लिया। फिर उसे नशीली दवा सुंघाकर बेसुध कर दिया गया। बोलेरो हंडिया में लाक्षागृह के आगे स्टेशन रोड पर पहुंची तो बदमाश गाड़ी रोककर किसी से फोन पर बात करने लगे।
विज्ञापन


वे गाड़ी से नीचे उतर गए। तभी हल्की चेतना आने पर छात्रा गाड़ी से कूद गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो वे बोलेरो घेरकर खड़े हो गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश बोलेरो में बैठकर भागे तो लोगों ने छात्रा के चेहरे पर पानी के छींटे डालकर उससे बात की। उसने अपने गांव का नाम और पिता का मोबाइल नंबर बताया। तब जाकर दोपहर में परिजन आए और छात्रा को हंडिया में निजी हॉस्पिटल ले गए। फिर शाम को उसे अपने घर के पास नर्सिंग होम ले गए। हंडिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है लेकिन रात तक परिवार के लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed