फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

पुलिस हिरासत में युवक ने काट ली नस, खलबली

Sun, 16 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
जार्जटाउन थाने में बुधवार की दोपहर पुलिस हिरासत में एक युवक ने कलाई की नस काट ली। युवक को लहूलुहान देखकर थाने में खलबली मच गई। पुलिस वाले उसे लेकर अस्पताल भागे। युवक को इलाज के बाद जार्जटाउन पुलिस ने थाने से जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक लड़की को नौकरी के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी युवक को शनिवार शाम को पकड़ा गया था। जबकि आरोपी युवक का कहना था कि उसे कानपुर में पकड़ने के बाद तीन दिन से जार्जटाउन थाने में हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि मामला प्रेम विवाह का है। आरोपी युवक ने इसे स्वीकार किया है। बताते हैं कि इस घटना के बाद उस लड़की ने भी अपने हाथ की नस काट ली, जिसने युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले जार्जटाउन थाने में एक लड़की ने मुट्ठीगंज के विमिलेश विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि विमिलेश ने नौकरी के नाम पर सारे शैक्षिक प्रमापपत्र जमा करा लिया था। साथ ही एक सादे शपथपत्र हस्ताक्षर करवा ले लिया था। नौकरी न मिलने पर प्रमाण पत्र वापस मांगने पर दो लाख रुपये मांग रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। जार्जटाउन पुलिस ने लड़की तहरीर पर विमिलेश को शनिवार शाम को मेेडिकल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस हिरासत में बुधवार दोपहर में विमिलेश ने बाएं हथेली की नस कांट ली। खून से लथपथ विमिलेश को देखकर पहरे पर तैनात सिपाही ने शोर मचाया तो थाने में खलबली मच गई।
विज्ञापन


 उसे आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद जार्जटाउन पुलिस ने उसे थाने से जमानत देकर रिहा कर दिया। विमिलेश का आरोप है कि उसे कानपुर एसटीएफ ने पकड़कर जार्जटाउन पुलिस के हवाले किया था। तब से पुलिस उसे हिरासत में लेकर प्रताड़ित कर रही थी। उसे खाना-पीना तक नहीं दिया जा रहा था। उसका कहना था कि हवालात में लोहे के तार से नस काटी है। जबकि पुलिस का कहना था कि उसने बाथरूम में रखी लोहे की बाल्टी से नस काटी है। बंदी विमिलेश के मुताबिक उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। जिस लड़की की तहरीर पर गिरफ्तार किया गया है, उससे वह कोर्ट मैरिज कर चुका है। बिल्डिंग का काम करने वाले विमिलेश का आरोप है कि लड़की वाले उसकी शादी के खिलाफ हैं। लड़की के एक रिश्तेदार पुलिस महकमे में अफसर हैं। उन्हीं के इशारे पर पुलिस जबरन परेशान कर रही है। वहीं चर्चा है कि घरवालों के विरोध के चलते लड़की ने भी हथेली काट ली। जबकि पुलिस और युवती के परिजन इससे इंकार कर रहे हैं। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय का कहना है कि विमिलेश को लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में शनिवार शाम को पकड़ा गया था। उसने बाथरूम में लोहे की बाल्टी से नस काट ली। उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed