{"_id":"9bec8bb1308a4723460fc9fe4c306a6d","slug":"crime-news-hindi-news-252","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी पर सिपाहियों की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़खानी पर सिपाहियों की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मेजा इलाके में कोहराड़ चौकी क्षेत्र में शनिवार रात गश्त पर निकले दो सिपाहियों ने घर के बाहर सो रही इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की चीख सुनकर जुटे गांववालों ने दोनों सिपाहियों को दबोचा और जमकर पिटाई कर डाली। कुछ लोगों ने सिपाहियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर भगाया। छात्रा के पिता ने मेजा थाने में तहरीर दी पर शाम तक केस नहीं लिखा गया।
कोहराड़ चौकी के दो सिपाही शनिवार आधी रात बाइक पर गश्त के लिए गांव की तरफ गए थे। वहां उन दोनों ने घर के बाहर सो रही इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा सिपाहियों को देखकर रोने-चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन भी जगे और शोर मचाते हुए सिपाहियों को घेर लिया।
फिर आसपास के लोग भी जुट गए। भीड़ ने सिपाहियों को घेरकर दबोचा और लात-घूंसे से पिटाई कर दी। उनकी वर्दी खींच ली। कुछ बुजुर्गों ने बीचबचाव कर सिपाहियों को भीड़ से निकालकर भगाया। इस घटना से लोगों में खासी नाराजगी है। रविवार दोपहर छात्रा के साथ उसके पिता ने मेजा थाने जाकर तहरीर दी। मगर इतनी गंभीर घटना में इंस्पेक्टर मेजा प्रेमनारायण मिश्रा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है जबकि चौकी प्रभारी संतोष शुक्ल ने कहा वह छुटटी पर हैं। उन्हें भी नहीं पता है।