फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

चोरी की सात बाइक समेत तीन पकड़े गए

Sun, 16 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
नवाबगंज थाने की पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तीन चोर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी पर कई और बाइक मिल सकती है। वे शहर और देहात में गाड़ियां चुराकर कम दाम पर बेचते थे।
विज्ञापन


एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष रामआशीष उपाध्याय शनिवार को चेकिंग के दौरान नो इंट्री बैरियर पर मौजूद थे तभी तीन युवक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। किसी तरह घेरकर पुलिस ने उन तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि जब्त तीनों बाइक चोरी की है। फिर उनकी निशानदेही पर सेरांवा गांव नवाबगंज निवासी चंदन मिश्रा और राजू के घर से चोरी की दो-दो बाइक बरामद की।
विज्ञापन


बरामद सात बाइक में चार हीरो होंडा स्पलेंडर, एक डिस्कवर, एक प्लेटिना, एक सीडी डीलक्स है। बदमाशों में अनिल मौर्या नवाबगंज के पचदेवरा, भानू पाल घाटमपुर और शिवाकांत पांडेय भवानीपुर का रहने वाला है। वे तीनों सेरावां गांव निवासी चंदन मिश्रा, राजू और महेंद्र दुबे के साथ मिलकर शहर के मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों से बाइक चुराकर कम दाम पर बेचते थे। इनमें महेंद्र दुबे के बारे में एसपी क्राइम ने बताया कि वह जिला अदालत में वकालत करता है। उन तीनों की गिरफ्तारी होने पर कई और बाइक मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed