{"_id":"570f040bd8506d36c67ad5a989eb5b8c","slug":"crime-news-hindi-news-1355","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज में हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर राजमंगल दुबे को बदमाशों ने गोली मार दी। वह बाइक पर नवाबगंज चौराहे से लौट रहा था, तभी पीछे लगे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर फायर किया। पीठ में गोली धंसने पर वह गिरा तो बदमाश भाग गए। घायल राजमंगल को पुलिस की मदद से फाफामऊ में निजी अस्पताल ले जाया गया। उसने पुरानी रंजिश में चार लोगों पर हत्या के इरादे से हमले के आरोप लगाया है।
दुबरा जगदीशपुर गांव में रहने वाला राजमंगल दुबे की आपराधिक पृष्ठभूमि है। नवाबगंज थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। पिछले वर्ष भी उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। नवाबगंज में एक ढाबे पर उसका रोज का आना-जाना है। बृहस्पतिवार को भी वह ढाबे पर गया था। आमतौर पर वह स्विफ्ट कार से चलता है, मगर बृहस्पतिवार को वह बाइक पर निकला था। ढाबे में कुछ देर ठहरने के बाद वह लौट रहा था। वह लखनऊ हाईवे पर मदहा तालाब के पास पहुंचा, तभी पीछे से अपाचे बाइक सवार दो बदमाश उसके करीब आए।
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने राजमंगल पर फायर कर दिया। बाए कंधे के निकट पीठ पर गोली धंसी तो राजमंगल बाइक समेत सड़क पर गिर गया। बदमाश बाइक मोड़कर वापस नवाबगंज की तरफ भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग आ गए। करीब आधा किलोमीटर दूर नवाबगंज थाने से पुलिस भी आ गई। घायल राजमंगल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसे फाफामऊ में निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। थानाध्यक्ष नवाबगंज दीपक पांडेय ने बताया कि राजमंगल की कई लोगों से दुश्मनी है। उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।