फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

चोरी करते देखने पर मार डाला था

Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime news
लूकरगंज इलाके में15 रोज पहले अजय गौतम की हत्या कर उसकी लाश झलवा के पास सेना के जंगल में ठिकाने लगाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कत्ल में प्रयुक्त रॉड, मृतक का मोबाइल फोन और स्कूल बस बरामद की है। धूमनगंज पुलिस का दावा है कि आधी रात लूकरगंज के एक मकान से सामान चोरी करते देख लेने पर यह कत्ल किया गया था।
विज्ञापन


लूकरगंज में रहने वाले 23 वर्षीय अजय गौतम का शव दो फरवरी को राजरूपपुर और झलवा के बीच सेना के जंगल में मिला था। उसके सिर और चेहरे पर घाव थे। अजय लूकरगंज के एक रेस्टोरेंट और बर्फखाना में काम करता था। एक फरवरी की रात वह बर्फखाना से निकलने के बाद से लापता था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। शव मिलने के बाद सीओ सिविल लाइंस राजवीर सिंह के नेतृत्व में धूमनगंज पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अजय का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया।
विज्ञापन


घटना के दो दिन बाद दूसरा सिम लगाकर मोबाइल ऑन किया गया। पुलिस ने आईएमईआई नंबर के जरिए सिम का नंबर पता लगाकर छानबीन शुरू कर दी। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि मंगलवार दिन में करीब 11.30 बजे धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि अजय के कत्ल में शामिल तीन लोग ट्रिपल आईटी के पास मौजूद हैं। मुखबिर के इशारे पर इंस्पेक्टर  एमएस देव ने उपनिरीक्षक आलोक यादव और राकेश तिवारी के साथ घेरकर तीनों संदिग्ध कातिलों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास अजय का मोबाइल फोन भी मिल गया। तीनों से थाने में पूछताछ की गई तो अजय हत्याकांड का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में त्रिवेणीपुरम झूंसी का अनिल कुमार तथा जयरामपुर पटपर धूमनगंज के गोलू भारतीय और टिंकू भारतीय है। इनमें टिंकू भरवारी स्थित एक स्कूल की बस चलाता था। बाकी दोनों पेंटर हैं। पकड़े गए तीनों अपराधियों ने कुबूला कि वे अक्सर सूने घरों में चोरी करने जाते हैं। चोरी के लिए टिंकू अपने स्कूल की बस ले आता था। एक फरवरी की रात भी वे तीनों लूकरगंज में एक वकील के घर में चोरी करने गए थे। वे तीनों नशे में थे। उस मकान से निकाले गए बाकी सामानों समेत गैस सिलेंडर बस में लाद रहे थे, तभी उनका परिचित अंकित आ गया जो लूकरगंज झोपड़पट्टी में रहता है। वह उनके साथ खड़ा था तभी रात दो बजे बर्फखाना में काम करने के बाद लौट रहा अजय गौतम पहुंच गया। वह अंकित को पहचानता था। उसने अंकित को वकील के घर से चोरी कर निकाले सामान को बस में लाद रहे बदमाशों के साथ देखा तो बिफर गया। उसने कहा कि तुम लोग चोरी करते हो।


 तुम सब की ऐसी-तैसी करा दूंगा। इस पर घबराए चोरों ने अजय के सिर पर रॉड और जैक से हमला कर दिया। वह बेहोश होकर गिरा तो उसे उठाकर बस में लादा। वहां से उसे राजरूपपुर के आगे झलवा के पास आर्मी ट्रेनिंग स्कूल के जंगल में ले गए। वहां उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार कर यह पक्का किया कि वह जिंदा नहीं रहा। फिर उसका मोबाइल फोन लेकर तीनों बस में भाग निकले थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली। शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल स्कूल बस भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed