फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

बेकाबू ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 17 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
 गंगापार के मऊआइमा इलाके में मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मऊआइमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के दहिलामऊ गांव के राम सांवरे का बेटा ऋषभ शर्मा (24) प्रतियोगी छात्र था। वह मंगलवार सुबह घर से माघ मेले के लिए बाइक से निकला था। मऊआइमा कस्बे में पहुंचा था, तभी इलाहाबाद से प्रतापगढ़ की ओर जा रही बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऋषभ ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो ऋषभ की सांसे थम चुकी थीं। उसके पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोत-कलपते घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे की मौत से मां-बाप की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed