{"_id":"00c6539616413290f671be1bd77e72d5","slug":"crime-news-hindi-news-1289","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेग के विवाद में दुल्हन ने ससुराल से जाने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेग के विवाद में दुल्हन ने ससुराल से जाने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुल्दाबाद इलाके में मंगलवार सुबह शादी समरोह में किन्नरों के नेग मांगने के विवाद में वर और कन्या पक्ष भिड़ गए। हंगामा बढ़ा तो दुल्हन ने ससुराल जाने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। थाने में समझौते के बाद दुल्हन की विदाई हुई।
जार्जटाउन से एक युवक की बारात खुल्दाबाद आई थी। मंगलवार सुबह गेस्ट हाउस में ही किन्नर पहुंच गए।
वे नाच गाने के बाद नेग की मांग करने लगे। इसको लेकर दुल्हन और दूल्हे के घरवाले आमने-सामने आ गए। उनके बीच विवाद होने लगा। हंगामा देख दुल्हन ने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया तो मामला और बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर लूकरगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने में लाया गया। जहां उनके बीच समझौता करा दिया गया। फिर दुल्हन की विदाई हुई।