फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

प्रेमी जोड़े की कुएं में डूबने से गई थी जान

Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
थरवई के पूरनतारा गांव में प्रेमी जोडे़ के शव कुएं में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कत्ल की आशंका दूर हो गई है। उन दोनों की मौत कुएं के पानी में डूबने से हुई थी। उनके परिजनों ने भी पुलिस को लिखकर दिया है कि उन दोनों ने आत्महत्या कर ली थी।  
विज्ञापन

मऊआइमा के खानपुर गांव का 20 वर्षीय विनोद कुमार पूरनतारा थरवई में अपनी ननिहाल में रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसी गांव की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सपना से उसका प्रेम संबंध था। पांच रोज पहले उन दोनों को साथ पकड़े जाने के  पंचायत में विनोद को पीटा और जलील किया गया था।
विज्ञापन


दूसरे रोज शुक्रवार रात से दोनों लापता थे। रविवार दोपहर बाद गांव के कुएं में उन दोनों के शव उतराते मिले जिन्हें बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उनके शव मफलर और दुपट्टे से बंधे थे। पहली नजर में ही पुलिस ने इसे खुदकुशी की घटना करार दी थी। सोमवार को शवों के पोस्टमार्टम में डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचे कि सपना और विनोद की मौत का कारण पानी में डूबना रहा। इससे भी साफ हो गया कि वे खुद कुएं में कूदे थे क्योंकि दो लोगों को जबरन आबादी के बीच कुएं में लाकर जिंदा फेंका जाए और किसी को पता नहीं चले यह संभव नहीं है। सपना और विनोद के परिजनों ने भी थरवई थाने में लिखकर दिया कि उनके बीच प्रेम था और उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed