{"_id":"63d5f5e4e8f381282060b6739c4fd75a","slug":"crime-news-hindi-news-1190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों में टक्कर के बाद चौराहे पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों में टक्कर के बाद चौराहे पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर चौराहे पर सोमवार दोपहर दो कारों के बीच टक्कर होने पर मामला इस कदर बढ़ता गया कि चौराहे पर मारपीट होने लगी और पुलिस से भी हुज्जत की गई। सिविल लाइंस और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे का वाकया है। सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई। दोनों कार में सवार लोग बाहर निकलकर एक-दूसरे से भिड़ गए। ट्रैफिक पुलिसवालों ने आकर एक कार को वहां से हटाकर आगे बढ़वा दिया तो दूसरी कार में बैठे लोग और खासतौर से महिलाओं ने हंगामा कर दिया। वे पुलिसकर्मियों से हाथापाई तक पर उतारू हो गईं। खबर पाकर सिविल लाइंस थाने के एसएसआई राजीव तिवारी वहां पहुंचे तो उनसे भी हुज्जत की गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाने की चेतावनी देकर उन्हें हटाया।