{"_id":"a616848fc3d88539813410a09ceb36db","slug":"crime-news-hindi-news-1027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जि.पं.सदस्य के पति के हत्यारोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जि.पं.सदस्य के पति के हत्यारोपी ने किया सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य महुआकोठी उतरांव के पति सरजू सिंह की पटेल की गोली मारकर हत्या कर देने के आरोपी हरिओम पांडेय ने शुक्रवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हालांकि हरिओम ने सरजू पटेल की हत्या के बजाए पांच साल पुराने भुंवर यादव हत्याकांड में सरेंडर किया।
अधिवक्ता योगेश मिश्र के माध्यम से हरिओम ने एडीजे 14 रामकुशल की कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी दी। भुंवर यादव की हत्या घूरपुर थानाक्षेत्र में करीब पांच साल पहले की गई थी। वह ट्रक चालक था। उसका ट्रक भी लूट लिया गया था। हरिओम का नाम भी इस हत्याकांड में भी सामने आया था। पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या में भी हरिओम का नाम आया। पुलिस इस मामले के दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हरिओम फरार चल रहा था।