फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in pratapgarh holi

पुलिस रही अलर्ट, नहीं रोक सकी हुड़दंग

Sun, 04 Mar 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Mar 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh holi
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के हर कोने में पुलिस अलर्ट रही। डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ स्थानों पर हुड़दंग होती रही। जिसे पुलिस नहीं रोक सकी। कटरामेदनीगंज में दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा। जुमे की नमाज को देखते हुए दो घंटे के लिए साउंड बंद करा दिया गया। बेगमवार्ड में खुली दुकानों को पुलिस ने बंद कराया। शहर में जहां पुलिस अलर्ट रही वहीं गांवों में लोग मनमानी करते नजर आए।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह में शुक्रवार की सुबह होली को लेकर युवा डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज के कारण बगल के राम खेलावन की तबियत खराब हो गई। जिसे देखते हुए परिजन डीजे बंद कराने लगे। डीजे बंद न करने पर राम लवट सरोज, गोविंद सरोज, बुदुल सरोज डीजे बंद कराने आए राम मिलन के बेटों को पीटने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों को उठा ले गई। तनाव को देखते हुए मौके पर मुस्तैद रहे। पूरे मुसई में होली के दिन अराजकतत्वों ने प्राथमिक विद्यालय कोर्रा का ताला तोड़कर कुर्सियां, चटाई समेत अन्य सामान जला दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद वापस लौट गई। शहर के बेगमवार्ड में होली के दिन दुकानें खुली थीं। इस जानकारी पर सीओ सिटी रमेशचंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर दुकानें बंद कराईं। कपूर चौराहे पर पुलिस व पीएसी तैनात रही। कटरामेदनीगंज में होली के मौके पर फिल्मी गीतों पर लोग डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


पता चला कि खजोहरी के कुछ युवकों से विवाद हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे सिटी चौकी प्रभारी ने विवाद कर रहे लोगों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में लोग पुलिस पर जबरन मारपीट का आरोप लगाने लगे। पुलिस की पिटाई से अजय कसेरा, मयंक, आशीष साहू, भजन सिंह, संतोष यादव घायल हो गए। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे सदर विधायक प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने सभी को शांत कराया। शहर में पुलिस की चौकसी के चलते घटनाएं नहीं हो सकीं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में पुलिस भले सक्रिय रही, लेकिन वहां हुड़दंग लोग करते रहे। नगर कोतवाली के रूपापुर में प्रमोद कुमार शर्मा को पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारापीटा। नगर कोतवाली के चिलबिला ओवरब्रिज के पास रहने वाले गब्बर व उसके पड़ोसी मिथुन के बीच होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चली। जिसमें मिथुन पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गब्बर पक्ष के लोगों पर मारपीट के दौरान जेवरात उठा ले जाने का लोग आरोप लगाते रहे। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड स्थित मसजिद में लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। तभी मसजिद में एक युवक ने प्रवेश किया। वह जोर-जोर से बोलने लगा कि नमाज जल्दी खत्म करो, बहुत जरूरी बात करनी है। हालांकि लोगों ने नमाज की नियत बांध रखी थी। जब तक नमाज मुकम्मल होती। इसके पहले सिरफिरा बाहर जा चुका था। आसपास के लोगों को धमकाते वह निकल गया।


अंतू थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी सलमान का आरोप है कि जैतीपुर कठार के दबंग गुरुवार की रात उसके तीन पेड़ नीम व दो पेड़ शीशम काटकर उठा ले गए। जिसे होलिका में जला दिया। वह विरोध करने लगा तो उसे मारापीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed