फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in handia

ड्राइवर को गोली मारी, सहमा खलासी गेट तोड़ते हुए ट्रक लेकर थाने में घुसा

Fri, 16 Mar 2018 12:49 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 16 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime in handia
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उतरांव के बलीगंज के पास बुधवार की रात हीरो कंपनी की बाइक लादकर ले जा रहे ट्रक ड्राइवर को लूट के लिए गोली मार दी गई। फिर लूटपाट कर आधा दर्जन बदमाश फरार हो गए। घटना से बुरी तरह सहमा खलासी घायल ड्राइवर को ट्रक पर लादकर हंडिया थाने पहुंचा और गेट तोड़ते हुए थाना परिवार में घुस गया। वहां हड़कंप मच गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज मामले में हंडिया और उतरांव थानों के बीच विवाद हो गया। दोनों थानेदारों ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के रसूलाबादा चितमऊमसाना निवासी मुनेश कुमार कुशवाहा ट्रक चालक है। वह कानपुर के छाबड़ा ट्रांसपोर्ट सर्विस से जुड़ा है और उन्हीं का ट्रक चलाता है। तीन दिन पहले हरिद्वार से हीरो कंपनी की बाइक लादकर झारखंड के डाल्टनगंज के लिए रवाना हुआ था। बुधवार को वह कानपुर पहुंचा। वहां से झारखंड की ओर चल दिया था। उसके साथ उसका भतीजा कृष्ण कुमार भी था। वह खलासी का काम करता है। बुधवार देर रात दोनों  उतरांव हाइवे से गुजर रहे थए। मुनेश ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोक दी। इसी समय आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचा सटाकर लूटपाट करने लगे। उसकी जेब में आठ हजार मिले, उसे निकाल लिया और मोबाइल लूटने के बाद वे और पैसे देने को कहने लगे। मुनेश ने विरोध की कोशिश की तो उन लोगों ने गोली मार दी। गोली
विज्ञापन


मुनेश की कनपटी के पास जा लगी। वह लड़खड़ा कर गिरा फिर उठकर ट्रक की ओर भागा। खलासी कृष्ण कुमार ने उसे ट्रक में घसीटा और तेजी से ट्रक लेकर भागा। कृष्ण कुमार थाने का गेट तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। संयोग से संतरी गेट पर नहीं था। थाने से सिपाही बंदूक लेकर बाहर भागे। ट्रक में घायल को देखकर वे माजरा समझ गए। दोनों को उतारा गया। मुनेश कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना को लेकर हंडिया और उतरांव थानों में विवाद हो गया है। लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। उतरांव एसओ का कहना है कि उन्हें घटना की ही जानकारी ही नहीं। दूसरी ओर हंडिया इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके क्षेत्र का मामला नहीं है, इस कारण रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।

0 न मुझे कोई तहरीर मिली है और न ही मेरे पास कोई आया है। इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। - लोकेश प्रताप सिंह, एसओ उतरांव

0 ट्रक का खलासी गाड़ी लेकर हंडिया थाने में भले आ गया था, लेकिन घटनास्थल उतरांव का है। रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी। गाड़ी में थाने में खड़ी है। अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed