{"_id":"56e5ccce4f1c1bd34b8b456e","slug":"crime-in-allahabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की करंट से मौत, आधा घंटा लटका रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन की करंट से मौत, आधा घंटा लटका रहा शव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव में रविवार दोपहर बिजली के पोल पर चढ़कर मरम्मत क र रहे लाइनमैन की अचानक सप्लाई शुरू होने के चलते करंट लगने से मौत हो गई। आधे घंटे तक लाइनमैन का शव पोल पर लटका रहा। यह देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। शव को इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस और अफसर पहुंचे। पुलिस ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर एसडीओ के खिलाफ सोरांव थाने में मुकदमा लिखा गया है।
सोरांव में मलाक पयागीपुर गांव का रमेश कुमार (25) पुत्र रमाशंकर सोरांव उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। रविवार दोपहर एसडीओ ने उपकेंद्र से कुछ दूर पर लगे पोल में खराबी दूर करने के लिए लाइनमैन रमेश कुमार और फूलचंद्र को भेजा था। रमेश खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, जबकि फूलचंद्र नीचे खड़ा था। अचानक पोल में बिजली आ गई। रमेश कु मार की 440 वोल्ट के करंट से झुलसकर मौत हो गई। रमेश का शव तारों में फंस कर काफी देर तक लटका रहा। यह देख स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित हो गए। सोरांव पुलिस और बिजली विभाग को सूचना देने के बाद लोगों ने शव को नीचे उतारा।
खबर पाकर रमेश के घरवाले भी रोते-कलपते आ गए। घटना से भड़के लोगों ने रमेश के घरवालों के साथ इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। नाराज लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा और दोषी बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के चलते सड़क के दोनों वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची। किसी तरह समझाबुझाकर जाम खुलवाया। रमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ अवधेश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बिजली के पोल पर चढ़े संविदाकर्मी रमेश कुमार ने करंट से तड़पकर दम तोड़ दिया। आधे घंटे तक उसका शव पोल पर तारों में चिपक कर लटका रहा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लाइनमैन फूलचंद्र भाग निकला। वह आसपास के लोगों बुलाकर मदद मांगने के बजाय भागकर उपकेंद्र पहुंच गया।
स्थानीय लोगों में रमेश के साथी की कारगुजारी को लेकर भारी गुस्सा था। उधर, रमेश की मौत की खबर उसके घर पहुंची तो पत्नी निशा रो-रोकर बेहाल हो गई। वह दहाड़ मारकर रोने के बाद बेसुध होकर गिर पड़ी। सालभर पहले ही निशा की रमेश कुमार से शादी हुई थी। हादसे की खबर सबसे पहले रमेश के भाई दिनेश कुमार को मिली। वह भी बिजली विभाग में लाइनमैन है। रमेश की मौत से घरवाले गमगीन हैं।