फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in allahabad

आशनाई के फेर में हुआ था सराफा कारोबारी के बेटे का कत्ल

Mon, 15 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
गंगापार के होलागढ़ इलाके के टोड़ी का पूरा गांव के सराफा कारोबारी प्यारे लाल सोनी के बेटे राजा सोनी का कत्ल आशनाई के फेर में हुआ था। हत्या राजा के जिगरी दोस्त गांव के ही धर्मेंद्र ने ही किया था। गला दबाकर हत्या के बाद बदमाशों ने शव को प्रतापगढ़ के बाघराय इलाके में स्थित कुएं में फें क दिया गया था। राजा को दोस्त की प्रेमिका से नजदीकी बढ़ाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को पकड़ लिया है। चूंकि परिजनों ने पहले मामला होलागढ़ थाने में दर्ज कराया था। लिहाजा बाघराय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूरा मामला होलागढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह एसपी गंगापार और सीओ सोरांव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


टोड़ी के पूरा गांव के प्यारे लाल सोनी का पाल्य बेटा राजा सोनी  चार दिन पहले घर से सड़क की ओर निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जिगरी दोस्त धर्मेंद्र के खिलाफ अपहरण का शक जताते हुए शिकायत किया था। पुलिस जांच ही कर रही थी कि शनिवार की शाम प्रतापगढ़ जिले के बाघराय नेवढ़िया गांव स्थित एक कुएं में राजा का शव मिला था। रविवार को पोस्टमार्ट रिपोर्ट में राजा के कत्ल की बात सामने आने के बाद खलबली मच गई। एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा, सीओ सोरांव दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी और एसओ होलागढ़ राज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि धर्मेंद्र का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र का जिगरी दोस्त राजा भी उसी लड़की के चक्कर में पड़ गया। एक दिन धर्मेंद्र ने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने राजा को कुएं के पास बुलाकर गला दबाकर मार दिया और कुएं फेंक कर भाग निकला था। एसओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि आशनाई के फेर में राजा का कत्ल हुआ था। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed