{"_id":"b618b743ebe9df4c93d7ac60ace98230","slug":"crime-in-allahabad-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को पोस्टमार्टम हाउस मेें बुलाने की मांग पर अड़े दीपक के परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम को पोस्टमार्टम हाउस मेें बुलाने की मांग पर अड़े दीपक के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के घूरपुर इलाके में मोहद्दीपुर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में दीपक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक डीएम मौके पर आकर उनसे ज्ञापन नहीं लेते हैं, तब शव का अंतिम संस्कार करने नहीं ले जाएंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के पहुंचने के बाद परिजनों ने ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच, दीपक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और परिवार के जान माल की सुरक्षा की मांग की। डीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर पुराने गांव औद्योगिक क्षेत्र के वेलवट गांव पहुंचे।
दीपक का शव गांव पहुंचा तो एक बार फिर घर का माहौल गमगीन हो गया। घरवाले शव से लिपट कर रोने लगे। मां शोभा देवी तो इकलौते जवान बेटे का शव देखकर अचेत हो गईं। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसपी यमुनापार आशुतोष मौजूद रहे। शाम को परिजनों ने दीपक के शव का टिकुरी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इससे पहले दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। साथ गले और सिर में राड की चोट थी। पोस्टमार्टम हाउस में वेलवट निवासी दादा चंद्रेश मोहन द्विवेदी समेत तमाम रिश्तेदार और नेता मौजूद रहे। बवाल की आशंका से पुलिस और एसडीएम करछना भी मौजूद रहे।