{"_id":"f29d8a0f5356424503d5bceb241170e1","slug":"crime-hindi-news-516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े रेलवे अफसर के बेटे को तमंचा सटाकर लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े रेलवे अफसर के बेटे को तमंचा सटाकर लूटी बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में इंडियन ऑयल डिपो के पास दिनदहाड़े पल्सर बाइक सवार बदमाश रेलवे अफसर के बेटे की अपाची बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रविवार सुबह लगभग 11 बजे पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने रेलवे अफसर के बेटे को रोंका और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सूनसान इलाके में हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क र बदमाशों की तलाश में जुटी है।
नीम सराय एडीए कॉलोनी के रहने वाले बलबीर सिंह रेलवे में अफसर हैं। उनका बेटा राहुल यादव सुबह अपने एक दोस्त के धूमनगंज स्थित एक कॉलेज में प्रवेश फार्म लेने गया था। वह फार्म लेकर लौट रहा था। इंडियन ऑयल के डिपो के पास सूनसान जगह लाल पल्सर सवार तीन बदमाशों ने बमरौली जाने का रास्ता पूछा। राहुल खड़ा हो गया। इतने पीछे बैठा बदमाश बाइक से उतर कर आया और राहुल की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। राहुल और उसका दोस्त सहम गया। बदमाश बाइक और दोनों का मोबाइल लूटने के बाद फरार हो गए। घर पहुंचने के बाद राहुल ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया। तब पुलिस मौके पर पहुंची।