फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

संगम में किले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 08 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
संगम में किले के पास रविवार दिन में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के मुंह पर काला रंग लगा हुआ था। शव काफी पुराना लग रहा था। युवक ने पैंट, शर्ट के साथ ही जूता भी पहना हुआ था। खबर पाकर दारागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया होगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


युवक ने चेकदार शर्ट, नीली जींस और नीले रंग का कपड़े का जूता पहन रखा था। आशंका जताई जा रही है कि शव शनिवार रात या रविवार सुबह यमुना के किनारे लगा होगा। सुबह नाविक किला घाट पहुंचे तो शव को किनारे लगा देख पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने युवक के पहचान की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कपड़े से कोई कागजात भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed