फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime

रुपये के फेर में दोस्त की हत्या कर कुंए में फेंकी लाश

Sun, 08 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुपए के विवाद में एक युवक की उसके दोस्त ने हत्या कर लाश उतरांव के मोहम्मदाबाद गांव स्थित कुंए में फेंक दी। रविवार दोपहर बाग में क्र्रिकेट खेल रहे बच्चों को कुंए से बदबू आई तो मामले की सूचना उतरांव पुलिस को दी गई। शिनाख्त के बाद पता चला कि जिस युवक की लाश मिली है वह एक माह से लापता था।  गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 जनवरी को सरायममरेज थाने में दर्ज है।  पिता की तहरीर पर उतरांव थाने में दोस्त समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सरायममरेज के देवदहना का रहने वाला मानिक चंद्र (28) पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बिजली मिस्त्री था। सात जनवरी को मानिक चंद्र के बेहलरा गांव का दोस्त भुआल उर्फ दीपक सोरांव में बाटी चोखा में दावत में ले जाने के लिए बुलाया था। भुआल के साथ जाने के बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने मोबाइल से संपर्क किया तो पता चला कि स्विच ऑफ है। काफी खोजबीन के बाद भी मानिक चंद्र का कुछ नहीं पता चला तो दस दिन बाद परिजनों ने सरायममरेज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर मोहम्मदाबाद के एक बाग में गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद कुंए में चली गई। बच्चे गेंद निकालने पहुंचे तो कुंए से भीषण बदबू आई तो उन्हें शक हुआ। मामले की सूचना उतरांव पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कुंए में शव मिलने की खबर से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर मानिक चंद्र के पिता कन्हैया लाल भी पहुंचे। शव देखकर वह बिलख पड़े। कपड़े के आधार पर उन्होंने शव की शिनाख्त कर बताया कि शव उनके ही बेटे मानिक चंद्र का है। शव लगभग एक माह पुराना लग रहा था। कन्हैया लाल ने बताया कि भुआल और मानिक चंद्र ने गोपालीपुर के एक सोनार मस्तराम को बेलहरा के इंद्रपाल की जमीन दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात के लिए भुआल और मानिक चंद्र ने सोनार से एक लाख रुपए लिया था। आशंका है कि रुपये के लेनदेने को लेकर मानिक चंद्र और भुआल के बीच विवाद हुआ होगा। इसी रंजिश में बुलाकर भुआल ने हत्या की है। सूचना पर एसपी गंगापार शफीक अहमद और सीओ हंडिया किरन सिंह चौहान मौके पर पहुंची। एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लेनदेने के विवाद में हत्या हुई है। दोस्त भुआल, सोनार मस्तराम, इंद्र पाल समेत चार के खिलाफ मुक दमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed