{"_id":"52a7756dbd9b66ea16008be193acd19f","slug":"crime-hindi-news-155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के झगड़े में दो गुट भिड़े, चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के झगड़े में दो गुट भिड़े, चली गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके के भीटी रजई पट्टी गांव में मंगलवार सुबह जमीन के झगड़े में दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। स्टेशन मास्टर के बेटे से मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। पूर्व प्रधान के ताऊ पर फायरिंग की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। झगड़ा शांत होने के बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने इतनी गंभीर वारदात में भी टालमटोल का रवैया अख्तियार रखा। रिपोर्ट देर रात तक नहीं लिखी थी।
भीटी रजई पट्टी गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान उदय यादव की पत्नी मौजूदा प्रधान है। उसके परिवार के ही लोगों के बीच जमीन का विवाद बना है। रविवार को उदय के भाई आलोक की पिटाई कर दी गई थी। तब से तनाव बना था। मंगलवार सुबह शिवमूरत के चाचा स्टेशन मास्टर चंदौसी नरेश यादव का पुत्र मनीष घर से खेत की ओर गया था तभी विरोधी पक्ष के दिलीप, बलराम, अमर सिंह आदि ने उसे घेरकर पीटा।
मनीष ने घर में जाकर बताया तो दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए। उनके बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पूर्व प्रधान के ताऊ शिवमूरत ने बाहर निकलकर बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोप है कि दिलीप ने अपनी लाइलेंसी बंदूक से उन पर कई फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गांव वालों ने किसी तरह झगड़ा शांत किया। फिर नवाबगंज थाने में तहरीर दी गई लेकिन देर रात पुलिस इस पर गोलमोल जवाब देती रही।
विज्ञापन
कौड़िहार। ट्रेन में यात्री को नशीली चाय पिलाने के बाद बैग लेकर भाग रहे तीन बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया। उन तीनों को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुंडा का रहने वाला प्रताप नामक युवक सोमवार सुबह त्रिवेणी एक्सप्रेस में इलाहाबाद से कुंडा के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन में साथ बैठे तीन लोगों ने दोस्ती गांठने के बाद उसे चाय पिला दी। वह हल्की बेहोशी में आया तो रामचौरा रेलवे स्टेशन के आऊटर पर बदमाश उसका बैग लेकर कूद गए। हल्की बेसुधी में भी प्रताप ने शोर मचा दिया जिस पर लोगों ने घेरकर जहरखुरानों को पकड़ा और जीआरपी को सौंप दिया।