फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime allahabad 99

कारोबारियों की मौत हो सीबीआई जांच

Tue, 29 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime allahabad 99
crime
कटरा में गुरुवार रात मारे गए कारोबारी अमित गुप्ता और सचिन जायसवाल के परिजन सोमवार दोपहर आईजी जोन से मिले। परिजनोें ने  ज्ञापन देकर मामले की जांच सीबीआई या सीबीसीआईडी से कराने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आए। उनका आरोप था कि कर्नलगंज पुलिस दोहरे हत्याकांड में जांच के नाम पर लीपापोती कर इसे हादसा साबित करने पर तुली है।
विज्ञापन


मृत कारोबारी अमित गुप्ता के भाई नितिन गुप्ता का आरोप है कि कर्नलगंज पुलिस ने भले ही दो आरोपियों कृष्णा और दिव्यांशु को जेल भेज दिया हो लेकिन अब पुलिस जांच के नाम पर खेल कर रही है। पुलिस ने अभी तक हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की शिनाख्त के लिए कोई प्रयास नहीं किया। सचिन जायसवाल के भाई संजय का आरोप है कि वे इस घटना से जुड़े सबूत खुद ही जुटा रहे हैं। विश्वविद्यालय रोड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों की परिजनों ने एक सीडी तैयार की है। संजय के मुताबिक सीडी में सफेद रंग की आई-20 कार में तीन युवक सफारी के पास पहुंचते हैं। एक अन्य फुटेज में आरोपियों की अमित और सचिन से हाथापाई हो रही थी। संजय के मुताबिक आरोपी दिव्यांशु चौरसिया के पिता की राजनीतिक पकड़ है। कर्नलगंज पुलिस शुरू से नेताओं के दबाव में काम कर रही है। व्यापारी हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed