फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Connectivity of eight cities including Abu Dhabi, Jet Airways

अबूधाबी समेत आठ शहरों की कनेक्टिविटी देगा जेट एयरवेज

Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Connectivity of eight cities including Abu Dhabi, Jet Airways
जेट एयरवेज
जेट एयरवेज 14 जून से इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को यूएई के अबूधाबी के अलावा देश के सात अन्य महत्वपूर्ण शहरों की एयर कनेक्टिविटी भी देगा। एयरवेज के अफसरों का कहना है कि इलाहाबाद से भले ही चार शहरों के लिए अभी सीधी उड़ान शुरू की जा रही है लेकिन, यहां के लोगों को देश के तमाम महत्वपूर्ण शहरों की कनेक्टिविटी कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी अफसरों ने इलाहाबाद से देश के चार अन्य शहरों के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू करने के संकेत दिए हैं। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, जेट एयरवेज द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत 14 जून से इलाहाबाद से लखनऊ एवं पटना तथा 16 जून से इंदौर एवं नागपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जा रही है। उड़ान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कंपनी के तमाम अफसर इलाहाबाद में ही हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई अनौपचारिक वार्ता में कंपनी के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अमित अग्रवाल ने डीजीएम कारपोरेट कम्यूनिकेशन गौरव साहनी की मौजूदगी में बताया कि जेट एयरवेज इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अबूधाबी समेत देश के सात अन्य शहरों की एयर कनेक्टिविटी देगा। इसमें मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, पुणे शामिल हैं। पटना से भी जेट एयरवेज दिल्ली और बंगलूरू की कनेक्टिविटी यात्रियों को देगा। उन्होंने बताया कि कंपनी की देश के 44 एवं विदेश के 20 शहरों में सीधी हवाई सेवा है। अभी जेट एयरवेज 150 और बोइंग एयरक्राफ्ट खरीद रहा है। इसके तहत बेड़े में हर माह दो-तीन विमान और जुड़ेंगे। उन्होंने इलाहाबाद से चार अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा की तैयारी किए जाने की भी बात कही। कहा कि इसके लिए सर्वे चल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 1993 में जेट एयरवेज के पास कुल चार हवाई जहाज थे। अब उसके पास 190 हवाई जहाजों का बेड़ा है। इलाहाबाद के पहले दस वर्ष पूर्व जेट एयरवेज ने सिलचर और आइजोल को अपना स्टेशन बनाया था। कंपनी के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अमित अग्रवाल के मुताबिक पिछले तीन चार वर्षों में दक्षिण भारत के मुकाबले उत्तर भारत में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां घरेलू उड़ान में 62 प्रतिशत एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ान में 25 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आरसीएस स्कीम जेट एयरवेज के एटीआर-72 की 36 सीटों पर ही लागू होगी। शेष 36 सीट पर मौजूदा मार्केट के अनुसार ही यात्रियों को किराया देना होगा। कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक आरसीएस स्कीम में लखनऊ का न्यूनतम किराया 961 एवं अधिकतम 1410 रहेगा। इसके साथ ही बम्हरौली एयरपोर्ट में स्टेशन मैनेजर समेत कुल 20 कर्मचारियों का स्टाफ रहेगा। इसमें 11 कर्मचारी ठेके पर तैनात किए जा रहे हैं। जो लोडिंग, अनलोडिंग आदि का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने 14 एवं 16 जून से शुरू होने वाली हवाई सेवा का संशोधित समय भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीएस स्कीम के तहत किराया एवं फ्लाइट रवानगी का समय
कहां से कहां तक    न्यूनतम किराया    अधिकतम किराया    जाने एवं पहुंचने का समय    दिन
इलाहाबाद से लखनऊ    961    1410    अपराह्न 12.40-अपराह्न 02.00 बजे    सोम, बुध, शनि
लखनऊ से इलाहाबाद    961    1410    सुबह 6.50-सुबह 7.55 बजे    सोम, बुध, शनि
इलाहाबाद से पटना    1216    1980    सुबह 8.20- सुबह 9.35 बजे    सोम, बुध, शनि
पटना से इलाहाबाद    1216    1980    सुबह 10.10- सुबह 11.45 बजे    सोम, बुध, शनि
इलाहाबाद से नागपुर    1690    2660    शाम 5.50-शाम 7.45 बजे    मंगल, गुरु, रवि
नागपुर से इलाहाबाद    1690    2660    सुबह 9.45-सुबह 11.50 बजे    मंगल, गुरु, रवि
इलाहाबाद से इंदौर    1914    3110    मध्याह्न 12.30-अपराह्न 2.40 बजे    मंगल, गुरु, रवि
इंदौर से इलाहाबाद    1914    3110    अपराह्न 3.10-शाम 5.25 बजे    मंगल, गुरु, रवि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed