फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conditions of the incident are just some other gesture

घटनास्थल के हालात कुछ और ही कर रहे इशारा

Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Sep 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
Conditions of the incident are just some other gesture
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
झूंसी के न्याय नगर में हुई घटना के पीछे की वजह पुलिस भले ही ‘नाकाम इश्क’ बता रही हो लेकिन, घटनास्थल के हालात ने मामले को उलझाकर रख दिया है। जिस जगह युवक-युवती के शव मिले, असलहे वहां से काफी दूर पड़े थे। फिर एक साथ दो असलहों के मिलने से भी पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई और ऐसी बातें हैं, जो कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। न्याय नगर पार्क में जिस जगह वंशिका और बृजेश उर्फ विजय के शव पड़े मिले, उसके पास ही एक सीमेंट की बनी बेंच स्थित थी। दोनों के शव एक-दूसरे से बिल्कुल सटे हुए थे। उधर, पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां उर्मिला ने बताया है कि वह बेटी वंशिका के साथ पार्क में पहुंची थी तभी युवक ने दो फायर किए। जिसके बाद उर्मिला बाहर मदद की गुहार लगाते हुए बाहर भागी। हालांकि वंशिका और आरोपी का शव पास-पास मिलने से इस बयान पर भी सवाल उठ रहे हैं।  
विज्ञापन


मौके पर दो असलहे मिलने ने भी मामले को उलझाकर रख दिया है। इसमें से एक पिस्टल जबकि दूसरा तमंचा है। पुलिस का कहना है कि बृजेश प्लानिंग से वहां पहुंचा था। हालांकि उसके पास इसका जवाब नहीं है कि हत्या के लिए वह दो असलहे लेकर क्यों पहुंचा। फिर मान भी लें कि हत्या बृजेश ने की तो दोनों असलहे उसके शव से काफी दूर कैसे पड़े मिले, इसका भी जवाब पुलिस के पास नहीं है। बता दें कि तमंचा शव से लगभग एक फीट और पिस्टल करीब 10 फीट की दूरी पर पड़ी मिली। बड़ी बात यह है कि तमंचे के करीब ही पिस्टल की मैगजीन मिली जबकि, पिस्टल उससे काफी दूर पड़ी थी। 12 बोर के कारतूस के दो खोखे भी पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं। हालांकि यह खोखे भी शवों से काफी दूरी पर पड़े थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घरवालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देर शाम मृतका के मामा लवकुश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप है कि बृजेश पहले से वंशिका को जानता था। घटना के वक्त दोनों पार्क में मौजूद थे। उनमें किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद बृजेश ने असलहा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। बहन उर्मिला बेटी को बचाने की गुहार लगाते हुए बाहर भागी, इसी दौरान बृजेश ने वंशिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बृजेश के घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली तो वहां कोहराम मच गया। हालांकि उसके घरवालों का कहना था कि बृजेश कभी ऐसा नहीं कर सकता। भाई सोहन ने बताया कि बृजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बीकॉम करने के बाद वह सिम सेल्समैन का काम करने लगा था। बृहस्पतिवार सुबह वह रोज की तरह घर से निकला। दोपहर में ढाई बजे के करीब घर आया लेकिन फिर निकल गया। वह बाइक लेकर घर से निकला था। सोहन का कहना है कि वह पार्क में कैसे पहुंच गया, यह वह भी नहीं समझ पा रहा है। उधर, उसकी बाइक का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था।


घटना के बाद से दोनों परिवारों मेें कोहराम है। वंशिका दो भाई व दो बहनों में बड़ी थी। घर में माता-पिता के अलावा छोटी बहन रागिनी, व भाई करन व राज हैं। पिता रमेश सोनी सराफा का काम करते हैं। वंशिका की मौत की खबर पहुंची तो उसके घर में कोहराम मच गया। मामा लवकुश ने बताया कि मूल रूप से वंशिका के पिता हंडिया के बरौत के रहने वाले हैं लेकिन, काफी पहले से वंशिका ननिहाल में रहने लगी थी। उधर बृजेश के पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। घर में दो भाइयों के अलावा मां है। उसकी मौत की खबर से गांव वाले भी स्तब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed