फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commotion on the court , the court of peace

हाईकोर्ट पर हंगामा, कचहरी में शांति

Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Commotion on the court , the court of peace
जिला अदालत परिसर में दरोगा द्वारा वकील नबी अहमद की गोली मारकर हत्या किए जाने के दूसरे दिन कचहरी में तो शांति बनी रही मगर हाईकोर्ट के आसपास वकीलों ने उग्र प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के बाहर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक मोपेड जलाने के अलावा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की गई। वकील कातिल दरोगा की गिरफ्तारी तथा अफसरों को हटाने की मांग कर रहे थे। सिविल लाइंस में बिग बाजार के पास भी एक सिटी बस में तोड़फोड़ कर कुछ देर के लिए जाम लगाया गया।
विज्ञापन


उधर, जिला कचहरी में वकीलों की हड़ताल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के बीच माहौल शांत रहा। अधिवक्ताओं ने साफ कहा है कि डीएम तथा एसएसपी को हटाया नहीं गया तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बवाल में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पुलिस ने लिखे हैं। सुरक्षा बलों ने हाईकोर्ट और कचहरी के आसपास फ्लैग मार्च भी किया। अभी तक हत्या के आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। बृहस्पतिवार शाम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने जिला अदालत का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की जांच न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल को सौंप दी है।
विज्ञापन


बुधवार को वकील नबी अहमद की हत्या के बाद कचहरी और हाईकोर्ट के आसपास चार घंटे से ज्यादा वक्त तक बवाल होता रहा। गाड़ियों को तोड़ा और जलाया गया। खूब पथराव भी हुआ। गोलियां चलीं। एक सिपाही अजय नागर के भी गले में गोली धंसी। बुधवार शाम बवाल थमने के बाद पुलिस अफसरों ने बृहस्पतिवार को शांति-व्यवस्था बरकरार रखने की तैयारी की। कचहरी में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई जबकि  हाईकोर्ट के चौतरफा भारी संख्या में पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी व्यवस्था के बावजूद उग्र वकीलों ने गुरुवार को हाईकोर्ट के करीब सड़क पर जलते टायर रखकर जाम लगा दिया। फिर कातिल दरोगा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसी दौरान एक मोपेड में आग लगा दी और हनुमान मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई। बिग बाजार के पास भी एक सिटी बस रोककर तोड़फोड़ के साथ ही जाम लगा दिया गया। हालांकि यहां कुछ देर चक्काजाम और नारेबाजी के बाद वकील चले गए। दो बजे के बाद हाईकोर्ट पर भी माहौल सामान्य हो गया। उधर, जिला कचहरी में आरएएफ, पुलिस, पीएसी की चौकसी के चलते शांति बनी रही। एसएसपी दीपक कुमार ने पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त फोर्स के साथ कचहरी और हाईकोर्ट के इर्द-गिर्द फ्लैग मार्च भी किया। इस बवाल में बृहस्पतिवार तक आगजनी, बलवा, तोड़फोड़ की एक दर्जन एफआईआर सिविल लाइंस और कर्नलगंज थाने में लिखी गई है। पुलिस वकील की हत्या के बाद से फरार आरोपी दरोगा शैलेंद्र सिंह की तलाश में जुटी रही मगर वह हाथ नहीं आया। घायल पुलिसकर्मियों की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed