फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman shot dead in car

कार में कारोबारी को गोली मार लूटे पौन चार लाख

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot dead in car
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर में तगादा वसूली के बाद सोमवार रात कार में ड्राइवर संग घर लौट रहे प्रतापगढ़ के गल्ला कारोबारी जगनारायण अग्रहरि (45) को मऊआइमा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर पौने चार लाख रुपये नगदी से भरा बैग लूट लिया। ड्राइवर कार से उतर भाग निकला। घटना की जानकारी पाकर परिजनों के साथ ही पुलिस भी पहुंची। जख्मी कारोबारी को शहर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में कटरा गुलाब सिंह कस्बा निवासी जगनारायण अग्रहरि का कारोबार के सिलसिले में अक्सर इलाहाबाद आना होता है। सोमवार को भी वह मारूति रिट्ज कार में ड्राइवर मुरारी के साथ इलाहाबाद आए थे। व्यापारियों से बकाया वसूली के बाद रात में वह घर लौट रहे थे। वह कार की अगली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे थे। उन्होंने वसूली में मिले तीन लाख 80 हजार रुपये बैग में भरकर पिछली सीट पर रख दिया था। रात करीब पौने आठ बजे सोरांव-कल्याणपुर मार्ग पर मऊआइमा इलाके से गुजरते समय जोगीपुर में नहर पुल पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे जगनारायण पर कई फायर कर दिया।
विज्ञापन


उनके पेट और हाथ पर तीन गोलियां धंसी। कार के कांच में भी सुराख हो गए। ड्राइवर मुरारी उतरकर भाग गया। बदमाश कार की पिछली सीट से नगदी भरा बैग उठाकर फरार हो गए। तड़प रहे जगनारायण ने राहगीरों की मदद से अपने घर में खबर दी तो बेटे दीपू समेत रिश्तेदार आ गए। मऊआईमा थाने की पुुलिस भी पहुंची। घायल कारोबारी को दूसरी गाड़ी से शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। उनके दो बेटे हैं मनोज और दीपू। देर रात तक ड्राइवर मुरारी मिला नहीं जिससे वह भी संदिग्ध है। मऊआइमा थाना प्रभारी तुषार त्यागी का कहना है कि ड्राइवर घबराकर कार से भागा या उसकी भी घटना में कोई भूमिका है? इस बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed