{"_id":"14f79d16f846ef6e53ac754caf915372","slug":"burglars-uproot-millions-of-window-materials-made-bike-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की उखाड़कर चोरों ने बाइक एजेंसी से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिड़की उखाड़कर चोरों ने बाइक एजेंसी से लाखों का माल उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खिड़की उखाड़कर घुसे चोरों ने बाइक एजेंसी से लाखों का माल पार कर दिया। सोरांव के कमला नगर चौराहे पर स्थित बाइक एजेंसी पर बृहस्पतिवार सुबह एजेंसी कर्मी पहुंचे तो अंदर का नजारा देख कर परेशान हो गए। एजेंसी की चोरी की सूचना पर चौराहे पर सनसनी फैल गई। सूचना पर सोरांव पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि चोर आसपास के ही गांव के होंगे।
लहटी के रहने वाले श्रीधर मौर्या की कमला नगर चौराहे पर मौर्या मोटर्स के नाम से बाइक एजेंसी है। बुधवार रात वह एजेंसी में दुकान बंद कर घर चले गए। देररात चोर एजेंसी के पीछे की लोहे की ग्रिल वाली खिड़की को उखाड़ कर अंदर दाखिल हो गए। नकदी समेत लाखों का सामान समेटने के बाद चोर उसी रास्ते से बाहर निकल गए। सुबह एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे। शटर खोलकर अंदर घुसे तो नजारा देख कर हतप्रभ रह गए। अंदर लॉकर का ताला टूटा था। नकदी, कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी टीवी, बाइक की आधा दर्जन बैट्री, पहिया समेत लगभग चार लाख का सामान गायब था। सूचना पर सोरांव पुलिस और फील्ड यूनिट के टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया। लेकिन चोरों का कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस रिपोर्र्ट दर्ज कर चोरों क ी खोजबीन कर रही है।