{"_id":"59d3f3c04f1c1bdb538b58e0","slug":"bsp-up-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ मुआवजा, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ मुआवजा, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेताओं ने राजेश यादव की हत्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि भाजपा में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। बसपा के मिर्जापुर जोनल इंचार्ज और जिलाध्यक्ष ने परिवार को एक करोड़ मुआवजा और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मिर्जापुर मंडल के जोनल इंचार्ज कमलाशंकर भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ चरम पर पहुंच गया है। मुस्लिम, पिछड़े, दलित सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बसपा नेता राजेश यादव की राजनीतिक हत्या की गई है। प्रदेश सरकार परिवार को एक करोड़ मुआवजा दे और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। बसपा जिलाध्यक्ष लल्लू गौतम ने कहा कि बसपा नेता की निर्मम हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उनके परिवार को सरकार एक करोड़ मुआवजा दे।
बसपा के पूर्व ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश मिश्र राजन ने भी यही मांगें कीं। बसपा नेता भरतराज सिंह, मुकेश यादव ने घटना की निंदा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने भी हत्या की घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आज अपराध चरम पर है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। भाजपा शासन में अपराधियों, माफियाओं, गुंडों, बलात्कारियों में शासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। आज हमने अपने जिले के एक युवा लोकप्रिय नेता को खो दिया।