फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother to the young man 's laws are being crushed by truck

भाई की ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

Mon, 01 Jun 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। फूलपुर-वारी मार्ग पर रविवार महजुदवा गांव के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आए युवक  की मौके पर मौत के बाद साथी बाइक लेकर लापता हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक भाई की ससुराल जा रहा था। सोमवार को भाई के साले की बारात जानी है। हादसे के बाद मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से कॉल किया तो उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पर भाई रोते-बिलखते बड़ा भाई मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


सोरांव के मलाक चतुरी गांव के बालचंद्र गौड़ की शादी सरायममरेज के बेला खास गांव में बालचंद्र गौड़ की बेटी के साथ हुई है। सोमवार को बालचंद्र गौड़ के बेटे की बारात जानी है। जिसमें शामिल होने के लिए बालचंद्र परिवार समेत सुबह ही ससुराल आ गया था। बालचंद्र गौड़ क ा छोटा भाई राहुल गौड़ (20) रविवार गांव के ही एक दोस्त सोनू के साथ बाइक से बेला खास गांव के लिए चला। फूलपुर वारी मार्ग पर महजुदवा गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर राहुल की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल फोन से संपर्क किया तो बालचंद्र रोते हुए मौके पर पहुंचा। भाई का शव देखकर वह बिलख पड़ा। शादी की खुशियों की जगह बालचंद्र की ससुराल में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed