फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bracelets

ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाए सवा दो लाख के कंगन

Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bracelets
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिविल लाइंस स्थित सर्राफा की दुकान से दो जालसाज महिलाएं करीब सवा दो लाख के सोने के कंगन लेकर चंपत हो गईं। उनके जाने के बाद व्यवसायी ने स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया तब महिलाओं की करतूत पकड़ में आई लेकिन महिलाएं उनकी पहुंच से दूर जा चुकी थीं। दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं की हरकत कैद हो गई। व्यवसायी ने इसकी सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उसने पुलिस को फुटेज भी सौंप दी है।
विज्ञापन


सिविल लांइस में नीरज मेहरोत्रा की ज्वैलर्स की दुकान है। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि दो मई को रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान पर दो महिलाएं आईं। उन्होंने सोने के कंगन खरीदने की इच्छा जताई। इस पर उनको कई कंगन दिखाए गए। करीब चालीस मिनट तक दुकान में बिताने के बाद महिलाओं ने सेल्समैन को बातों में उलझा लिया और इसी बीच मौका देखकर एक महिला ने दो कंगन अपने बैग में डालकर चलती बनी। दुकान बंद करते समय जब स्टॉक रजिस्टर मिलाया गया तब गड़बड़ी पकड़ में आई। उसके बाद सीसीटीवी देखने पर महिलाओं की करतूत साफ तौर पर पकड़ में आ गई। व्यवसायी ने चोरी गए कंगन की कीमत करीब सवा दो लाख बताई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जगराम चौराहे के पास चोरों ने तोड़ा घर का ताला

जगराम चौराहे के पास बीती रात चोर ताला तोड़कर एक घर में घुस गए और वहां रखी कीमती समान उठा ले गए। आज सुबह नौकर के पहुंचने पर घटना के बारे में मालूम चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। जगराम चौराहे के समीप बेली रोड निवासी चंद्रभूषण भार्गव पुत्र स्वर्गीय गोपाल स्वरुप भार्गव सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात यहां रहते हैं। चार मई को वह अपनी पुत्री से मिलने दुबई चले गए। यहां उनका नौकर था लेकिन वह भी शादी में शामिल होने कल प्रतापगढ़ चला गया। घर को सूना पाकर चोर घर में घुस गए। भीतर के तीन कमरों का ताला तोड़कर वहां से समान उठा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर उनके भाई शशिभूषण पहुंचे लेकिन भवन स्वामी के न होने से चोरी गई वस्तुओं की जानकारी नहीं हो सकी। एसओ कर्नलगंज का कहना है भवनस्वामी के वापस लौटने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed