{"_id":"5a64f62b4f1c1b9f268b5aaf","slug":"bombing-firing-at-the-shoe-shop-in-dhumananjanj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज में जूते की दुकान पर बमबाजी, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धूमनगंज में जूते की दुकान पर बमबाजी, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के जयंतीपुर मुहल्ले में रविवार की रात पौने नौ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक जूते की दुकान पर बमबाजी कर दी। इतना ही नहीं जाते जाते बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान पर यह चौथी घटना है।
जयंतीपुर के रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता ने घर के पास ही जूते की दुकान खोली है। रविवार की शाम पौने नौ बजे राजेश दुकान बंद करने जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और एक के बाद एक दो बम फेंके। जाते जाते फायरिंग की। दोनों ने धमकाते हुए गाली गलौज भी की। राजेश का कहना है कि उनकी दुकान पर आज चौथी बार हमला हुआ है। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में तीन बार हमला हो चुका है। तीनों बार उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। इसी कारण बदमाशों की हिम्मत बढ़ी और उन लोगों ने चौथी बार भी हमला कर दिया।