{"_id":"598232524f1c1b12538b45df","slug":"bomb-blast-at-coaching-center-in-rangariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी में कोचिंग सेंटर पर बम फोड़े, भगदड़ मची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी में कोचिंग सेंटर पर बम फोड़े, भगदड़ मची
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद भवन के सामने एजिल्स कोचिंग सेंटर संचालक ने रंगदारी में 50 हजार रुपये नहीं दिए तो उपद्रवियों ने बम फोड़कर हंगामा काटा। बम फूटने की आवाज से आसपास भगद़ड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोचिंग सेंटर और आसपास के सीसी फुटेज से पहचान की। संचालक की ओर से बताए गए छात्रों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनको छुड़ाने के लिए दिन भर थाना कर्नलगंज में छात्रों की भीड़ लगी रही लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
थाना कर्नलगंज में आनंद भवन के सामने एंजिल्स के नाम से कोचिंग सेंटर हैं। इन दिनों कोचिंग सेंटर में एडमीशन के लिए छात्र छात्राओं की भीड़ लगी रहती है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे विवि के छात्र बादल सिंह और मोनू ठाकुर दर्जन भर साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने फ्री में दो एडमीशन को दबाव बनाया। उसी दौरान रंगदारी दिखाते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। कोचिंग संचालक ने न तो दाखिला किया और न ही रंगदारी में 50 हजार रुपये दिए। जिससे गुस्सा होकर उन्होंने कोचिंग सेंटर पर बम फोड़े। बम के फटने से कोचिंग के अंदर का फर्नीचर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर भी बम के टुकड़े आसपास की दुकान तथा लोगों के लगे। जिसके कारण तीन लोग चुटेल भी हुए।
कोचिंग सेंटर पर बम फोड़ने की खबर पहुंची थाना कर्नलगंज पुलिस ने जानकारी की। सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। थोड़ी देर में पुलिस ने मोनू ठाकुर और बादल सिंह को दबोच लिया। इनमें से एक एलएलबी का छात्र है, दूसरा पीएचडी कर रहा है। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि इन दोनों छात्रों को जेल भेजा जा रहा है। विवि को भी निष्कासन के लिए लिखा जा रहा है। जिससे कि भविष्य इुस तरह की घटना फिर से न हों।