फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bloody conflicts, firing and stone pelting in two sides

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव

Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts, firing and stone pelting in two sides
क्राइम
सरायइनायत थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग, पथराव और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों में भारी तनाव बना है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर गांव निवासी धनुषधारी यादव तथा जीतेंद्र वीर यादव पड़ोसी हैं। दोनों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण दोनों पक्षों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार शाम भी दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हुई थी। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो गए। पुलिस भी खाली हाथ लौट आई। शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गालीगलौज और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग भी की। बाद में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने के साथ ही लाठी-डंडा, कंटवासा, फरसा और चाकू लेकर हमलावर हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर के भीतर जबरन घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से धनुषधारी यादव, दशरथ यादव, आरती यादव, विनोद, पुष्पा, उर्मिला, सविता, सावित्री तथा दूसरे पक्ष से जीतेंद्र वीर यादव, मुन्ना व नीलू जख्मी हो गई। सूचना पर एसओ संजय कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से जख्मी धनुषधारी, दशरथ, आरती व दूसरे पक्ष के जीतेंद्र, मुन्ना व नीलू को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति संतोष यादव, जीतेंद्र वीर, सुरेश, मुन्ना लाल, रामरूप, मृत्युंजय, सत्यम, ननका, बाबूचंद्र, लंटू, गुड्डू व गिरिजाशंकर के खिलाफ बलवा, लूट, घर में घुसकर जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष के जीतेंद्र यादव की तहरीर पर त्रिशूल धारी यादव, दशरथ, धनुषधारी, राहुल, बलवीर, देवराज, करूणाशंकर, रिंकू, कृष्णचंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में भारी तनाव बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed