{"_id":"5b4e50034f1c1be94b8b5591","slug":"blank-at-the-liquor-shop-on-not-feeding-snacks-at-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में नमकीन नहीं खिलाने पर शराब दुकान पर बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्री में नमकीन नहीं खिलाने पर शराब दुकान पर बमबाजी
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में मंगलवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक से पहुंचे दो युवकों ने शराब की दुकान पर बमबाजी शुरू कर दी। इससे वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और राहगीर भी जान बचाने के लिए भागने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, तब तक बदमाश भाग चुके थे। मौके से दो बम भी बरामद हुए हैं। सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। यह मॉडल शॉप है, जहां बैठने की व्यवस्था है। शाम करीब सवा पांच बजे यहां बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और दुकान को निशाना बनाकर एक के बाद एक चार बम फेंके। इसमें से दो बम ही फटे। जोरदार धमाका हुआ तो दुकान पर खड़े लोगों में दहशत फैल गई।
उधर, बम चलते देख राहगीर भी भागने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की। पता चला कि बम फोड़ने वाले दोनों युवक तीन बजे के करीब भी दुकान पर आए थे। यहां शराब पीने के दौरान उन्होंने नमकीन मांगी लेकिन, इसके रुपये बिना दिए ही वह जाने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उस समय तो उन्होंने रुपये दे दिए लेकिन, जाते-जाते धमकी दी थी। दो घंटे बाद उन्हीं युवकों ने आकर बमबाजी की। पुलिस ने दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दोनों युवक कर्मचारियों से झगड़ते दिख रहे हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।